Potato Peel Chips: आलू के छिलके अक्सर हर घर में कचरे के रूप में फेंक दिया जाता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो रुक जाइए, क्योंकि आप इसके छिलके से टेस्टी और हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। आलू के छिलकों से बने चिप्स पारंपरिक आलू के चिप्स का एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे आप साइड डिश या नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। ये फाइबर और पोटेशियम का एक अच्छा सोर्स हैं और उनमें फैट और कैलोरी कम होती है। आलू के छिलके के चिप्स भोजन की बर्बादी को कम करने का एक अच्छा तरीका भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…
सामग्री
आलू – 2 से 3
पुदीना पाउडर- 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
चिली फ्लेक्स- 1/2 चम्मच
ऑरिगेनो- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- फ्राई करने के लिए
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
विधि
1. सबसे पहले 2 से 3 आलू लें इसे अच्छे से धो लें।
2. इसके बाद इसके छिलके को लंबा-लंबा छील लें और इसे एक बार फिर से धो लें।
3. अब स्ट्रेनर में उसका एक्स्ट्रा पानी निकलने को रखें।
4. पानी निकल जाने के बाद उसमें काली मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो,आधा स्पून नमक और 1 स्पून तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर 5 मिनट के लिए रख दें।
5. एक बाउल में में मैदा, कॉर्न फ्लोर, चिली फ्लेक्स, नमक और 1 टेबल स्पून पानी डाल कर मिक्स करें और इसे 5 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
6. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें फ्रिज में से मैदे और कॉर्न फ्लोर के घोल को निकाले और स्पून से आलू के ऊपर डाले और इसे मिक्स करें।
7. अब आलू के छिलके को इस घोल में मिक्स करके तेल में फ्राई करें।
8. इसमें रेड कलर हो जाने पर निकल लें
9. अब क्रिस्पी आलू के छिलके के स्नैक्स तैयार है।
10. इसे आप टमाटर सॉस या धनिए की चटनी के साथ परोस सकते है। आप चाहें तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 hr agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
15 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
16 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
18 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
20 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines