Potato Papad Recipe: होली पर जरूर ट्राई करें ये पापड़ रेसिपी, जानें बनाने की विधि
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Potato Papad Recipe: होली के त्योहार के आने से पहले ही हम सभी अलग-अलग पकवान बनाने की तैयारी पहले से शुरू कर देते हैं। ये रंगों का त्योहार कई तरह के पकवानों से भी घिरा हुआ है। गुजिया, माल-पुआ, समोसे आदि के अलावा अलग-अलग तरह के पापड़ों को भी लोग बनाना पसंद करते हैं।
अगर आप इस बार होली में खास तरह का पापड़ बनाने का सोच रहे हैं जो कई दिनों तक खराब भी ना हो तो इसके आप ये एक रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपके लिए आलू के पापड़ की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है।
और पढ़िए –Moong Dal Halwa Recipe: होली पर बनाएं हलवाई जैसा ‘मूंग दाल का हलवा’, ये है सही और आसान तरीका
सबसे पहले आलूओं को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब इन्हें कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल लें। इसके बाद आलूओं को निकालकर छिल्का छील लें और फिर इन्हें कद्दूकस कर लें। इसके बाद आलूओं अच्छे मैश करके पीस लें।
अब एक बाउल में मैश आलू रखें और इसमें कुछ मसालों को मिक्स कर लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। हाथों की मदद से अब आलूओं को मिला लें। इसके बाद इनकी लोइयां तैयार कर लें।
और पढ़िए –Cause of Dandruff In Hair: इन 5 गलतियों से बालों में भर जाते हैं डैंड्रफ, कहीं आप तो नहीं कर रहे….
अब इन्हें बेलने और एक बड़ी पॉलीथीन शीट पर तेल से ग्रीस करके अलग-अलग फैला दें। इसके बाद इसे ऊपर से भी किसी जालीदार कपड़े या सूती कपड़े से ढक दें। इन्हें धूप में दो से तीन दिन सुखा लें। इस तरह से घर पर ही पापड़ तैयार हो जाएंगे। आप इन्हें बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करके पापड़ को तल सकते हैं। किसी को भी सर्व कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: