Dark Circles Remedy: आंखों के चारों ओर दिखने वाले डार्क सर्कल्स कई कारणों से हो सकते हैं. नींद की कमी, उम्र का बढ़ना, धूप का असर, धूम्रपान, एलर्जी, तनाव लेना, शरीर में पानी की कमी या फिर त्वचा की सही तरह से देखरेख ना करना भी डार्क सर्कल्स की वजह बन सकता है. डार्क सर्कल्स गहरे होने लगते हैं तो लोग भी अक्सर पूछ लेते हैं कि रातभर जागे हो क्या. अब किसी की टीका-टिप्पणी सुनने से बेहतर है वक्त रहते इन डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा लिया जाए. यहां रसोई की ऐसी ही एक सब्जी का जिक्र किया जा रहा है जिसके रस को आंखों के चारों तरफ लगाया जाए तो इससे डार्क सर्कल्स (Dark Circles) हल्के होने लगते हैं. आप भी जान लीजिए कौनसी है यह सब्जी.
डार्क सर्कल्स कैसे करें कम | How To Reduce Dark Circles
डार्क सर्कल्स हल्के करने में आलू काम आ सकता है. आलू रसोई की ऐसी सब्जी है जो स्वाद में तो अच्छी लगती ही है, लेकिन इसके स्किन पर पड़ने वाले फायदों से अक्सर ही लोग अंजान रहते हैं. आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, कॉपर और स्किन के धब्बों को कम करने वाले ब्लीचिंग गुण भी पाए जाते हैं.
यह भी पढ़ें – चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो ले आते हैं ये 5 फेस पैक्स, बस 15 मिनट में ही दिखने लगेगा असर
आलू को घिसकर निचोड़ें और इसका रस (Potato Juice) निकाल लें. इस रस में रूई डुबोकर आंखों के चारों तरफ लगाएं. आप चाहे तो पूरे चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं. आलू का रस लगाकर रखने के 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. इस रस से स्किन हाइड्रेट होगी और डार्क सर्कल्स हल्के होने में असर दिखने लगेगा. इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.
डार्क सर्कल्स के ये भी हैं घरेलू उपाय (Dark Circles Home Remedies)
- रोजाना आंखों के नीचे गुलाबजल लगाया जाए तो इससे काले घेरे कम हो सकते हैं.
- ड्राइनेस की वजह से डार्क स्किन हो गई है तो आंखों पर खीरे के स्लाइसेस रखें या खीरे के रस को लगाएं.
- दूध में शहद डालकर डार्क सर्कल्स पर 15 मिनट के लिए लगाकर रख सकते हैं. इसे स्किन को लैक्टिक एसिड मिलता है जो धब्बे हल्के करता है.
- बादाम का तेल (Almond Oil) डार्क सर्कल्स कम करने में असरदार हो सकता है. इसे रोजाना रात को सोने से पहले डार्क सर्कल्स पर लगा सकते हैं.
- दूध में हल्दी डालकर इस पेस्ट को आंखों पर लगा सकते हैं. इस पेस्ट से स्किन निखरती है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
- डार्क सर्कल्स होने का एक कारण स्किन की ड्राइनेस और स्किन का जरूरत से ज्यादा पतला होना भी है. ऐसे में स्क्रब से डार्क सर्कल्स को घिसने की कोशिश ना करें, स्किन डैमेज हो सकती है.
- डिहाइड्रेशन भी डार्क सर्कल्स होने के कारणों (Dark Circles Causes) में शामिल है इसीलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
- बैलेंस्ड डाइट लें और खानपान में विटामिन सी, विटामिन के और आयरन को शामिल करें. इन तत्वों की कमी डार्क सर्कल्स की वजह हो सकती है.
- अपने स्लीप रूटीन को सुधारें. पूरी नींद लें जिससे आंखों के नीचे गहरे धब्बे ना पड़ें.
- रोजाना सनस्क्रीन लगाएं. इससे आंखें धूप से होने वाले नुकसान से बची रहती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Hair Wash के बाद बिखरे-बिखरे रहते हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया Frizzy Hair कंट्रोल करने का तरीका
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
5 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
6 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
6 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
23 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines