Hair Wash के बाद बिखरे-बिखरे रहते हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया Frizzy Hair कंट्रोल करने का तरीका

Frizzy Hair: बाल धोते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बालों पर जरूरत से ज्यादा रूखापन नजर नहीं आएगा और बाल बेहद मुलायम दिखने लगेंगे. आप भी जानिए एक्सपर्ट के ये टिप्स.

Dry Hair

Dry Hair Home Remedies: बालों के रूखेपन से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह दूर होगी दिक्कत. Image Credit - Freepik

Hair Care: बाल कई कारणों से रूखे हो सकते हैं. जरूरत से ज्यादा रूखे-सूखे बाल देखने में तो बुरे लगते ही हैं, इससे बालों की सेहत पर भी असर पड़ता है. बहुत ज्यादा बाल धोने पर, हार्श शैंपू के इस्तेमाल से, बालों को हीटिंग टूल्स से स्टाइल करने पर, शरीर में पोषक तत्वों की कमी से या फिर डिहाइड्रेशन के कारण भी बालों में रूखापन नजर आ सकता है. ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हर्ष शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ड्राई हेयर (Dry Hair) की दिक्कत दूर करने के लिए बाल धोने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं डॉक्टर के अनुसार हेयर वॉश किस तरह करना चाहिए.

विज्ञापन

ड्राई बालों को कैसे करें वॉश | How To Wash Dry Hair

बालों पर जरूरत से ज्यादा रूखापन ना दिखाई दे इसके लिए बालों की डीप कंडीशनिंग की जा सकती है. बाल धोने से 30 मिनट पहले सिर पर हेयर कंडीशनर लगाएं और उसके बाद सिर धोएं. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि इस बात का ध्यान रखें कि आप कंडीशनर अच्छी मात्रा में लगाएं.

विज्ञापन

कर सकते हैं रिवर्स कंडीशनिंग

विज्ञापन

आप चाहे तो रिवर्स कंडीशनिंग भी कर सकते हैं. रिवर्स कंडीशनिंग में बालों पर पहले कंडीशनर लगाया जाता है और उसके बाद शैंपू लगाते हैं.

ऐसे लगाएं शैंपू

विज्ञापन

बाल अगर बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो पूरे बालों पर शैंपू (Shampoo) लगाने के बजाय सिर्फ स्कैल्प पर शैंपू लगाकर मलें. इससे जब सिर पर पानी डाला जाएगा तो स्कैल्प से होते हुए ही बालों के सिरों तक शैंपू पहुंच जाएगा . इससे बार ड्राई नहीं होते हैं.

कैसे पोंछे बाल

विज्ञापन

बालों को बहुत ज्यादा रगड़कर पोंछा जाए तो इससे बाल ड्राई होते हैं. इसीलिए नॉर्मल तौलिया इस्तेमाल करने के बजाय माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें. इससे बाल पोंछने पर बाल ड्राई नहीं होते हैं.

हीट प्रोटेक्शन है जरूरी

विज्ञापन

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह है कि बालों को धो लेने के बाद हीट प्रोटेक्टिव हेयर सीरम का इस्तेमाल करें. इसके बाद अगर आप चाहे तो कूल सेटिंग्स पर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि ड्रायर को बालों से लगभग 6 इंच दूर रखा जाए.

सुबह या रात कब धोएं बाल

विज्ञापन

ज्यादातर लोग सुबह के समय ही बाल धोते हैं. लेकिन, डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि रात के समय ह्यूमिडिटी कम होती है जिससे रात को बाल धोए जाएं तो बाल रूखे नहीं होते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ