हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Potato Barule Recipe: सर्दियों में गर्म रखेगी आलू की ये रेसिपी, बनाना भी बेहद आसान

Potato Barule Recipe: अगर आपको भी आलू से बनी चीजें खाना पसंद है, तो आपको आलू के बरूले एक बार जरूर ट्राई करने चाहिए। यहां जाने कि इसे आप किस आसान विधि से घर पर बना सकते हैं।  

विज्ञापन
Potato Barule Recipe

Potato Barule Recipe: आलू लगभग सभी को पसंद होता और उनसे बनी चीजें भी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है, लेकिन क्या आपने कभी यूपी के अलीगढ़ के फेमस आलू बरूले टेस्ट किए हैं। अलीगढ़ में आपको बरूले   जगह-जगह बिकते मिल जाएंगे। आलू के बरूले गर्मागर्म को चटनी के साथ खाया जाए तो मजा ही अलग है।  आलू और बेसन से बनने वाले बरूले बनाना बहुत आसान है आप इसे घर में भी बना सकते हैं। ये एक ऐसी टेस्टी डिश है जिसे आप एक बार खा लें तो बार-बार खाने का मन करेगा। आइए यहां जानने हैं आलू के बरूले बनाने की आसान रेसिपी…

सामग्री

छोटे साइज के 7 से 8 आलू

बेसन-  100 ग्राम

विज्ञापन

धनिया पाउडर- 1 स्पून

अजवाइन-  1 स्पून

विज्ञापन

गरम मसाला-  1 स्पून

लाल मिर्च पाउडर-  1 स्पून

विज्ञापन

नमक- स्वादानुसार

फ्राई करने के लिए-  तेल (जरूरत के अनुसार)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विधि

सबसे पहले तो आलू को अच्छे से धो लें और इसे उबाल लें। साथ ही ध्यान रखें कि आलू को बहुत ज्यादा नहीं उबाले नहीं तो फट सकता है।

विज्ञापन

आलू को उबालने के बाद ठंडा करके छिल लें।

अब किसी बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला, नमक और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।

विज्ञापन

इसके बाद एक पेन में तेल गर्म कर लें।

जब तेल गरम हो जाए तो साबुत उबले  हुए आलू लेकर बेसन के पेस्ट में डालें और बेसन में लपेट लें।

विज्ञापन

अब आलू को तेल में डालें और गोल्डन होने तक फ्राई करें।

अब आपके आलू के बरूले बनकर तैयार हैं।

आप इन्हें किसी प्लेट में निकाल लें और हल्का हाथ से दबाकर चपटा कर दें।

अब इस बरूले के ऊपर हरे धनिये की चटनी डालकर गर्म-गर्म परोसे।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola