Post Holi Body Detox: होली की मौज-मस्ती के बीच हम लोग सेहत को अनदेखा कर देते हैं और जमकर मिठाइयां, गुजिया, पापड़, लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। आप इन्हें खाने से खुद को रोक भी नहीं पाते हैं और न किसी को रोक सकते हैं, लेकिन इन सबके बीच सेहत की तो बैंड बज जाती है।
पाचन में गड़बड़ी होती है, पेट हर समय फूला-फूला और भरा-भरा सा महसूस होता है। किसी-किसी को तो वोमिटिंग जैसा भी फील होता है, उसका ये मतलब है अब समय आ गया है कि आपके शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत है वरना शरीर में कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।
ये हैं कुछ डिटॉक्स टिप्स
तला-भुना खाने के बाद अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है ताकि शरीर से एक्स्ट्रा तेल और अन्य वेस्ट प्रोडक्ट को बाहर निकाला जा सके।
पानी पीना (Drinking Water)
अधिक मात्रा में पानी पीना शरीर की टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। डेली कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से आपका शरीर हेल्दी रहेगा।
हर्बल टी (Herbal Tea)
ग्रीन टी, तुलसी या मिंट टी पीना भी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करते हैं।
हेल्दी डाइट (Healthy Diet)
तला-भुना, तली हुई चीजों की जगह आप फल, सब्जियां, दाल, अनाज आदि जैसे सेहतमंद आहार का सेवन करें। इससे भी पेट को आराम मिलता है और शरीर अच्छी तरह डिटॉक्स हो पाता है।
व्यायाम (Exercise)
व्यायाम भी शरीर की मांसपेशियों के साथ-साथ कई अंगों को बढ़ावा देता है और टॉक्सिन्स को खुद से बाहर निकालने में मदद करता है।
शरीर से पसीना बाहर करें
स्वेदन योग ((Swedana Yog)- शरीर से बाहर आने वाले पसीने को ही स्वेद कहते हैं और इस थेरेपी में पसीने को शरीर से बाहर निकाला जाता है, ताकि आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है।
स्वेदन स्टीम रूम (Sweden Steam Room)- एक छोटा कमरा होता है, जिसमें पानी उबालकर नहाने के लिए स्टीम तैयार होती है। इस तरह के माध्यम से शरीर के मौजूदा टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सकते हैं।
मसाज (Massage)
शरीर पर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में जमी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
फल और सब्जियों का सेवन (Consumption of Fruits and Vegetables)
ताजा फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
अदरक और नींबू का पानी (Ginger and Lemon Water)
अदरक और नींबू अपने गुणकारी एंटीवायरल, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य प्रॉपर्टी के कारण शरीर को कई तरह से डिटॉक्स करने में हेल्प करता है। अदरक और नींबू का पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इन तरीकों का प्रयोग करके आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- होली के रंगों से फर्श पर पड़ गए हैं जिद्दी दाग, साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
55 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines