Holi Cleaning Tips: देशभर में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग खुशी और उत्साह के साथ रंगों के पर्व का मजा उठा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग होली खेलने के दौरान घर की साफ-सफाई की बिलकुल भी ध्यान नहीं रखते हैं, जिससे चारों तरफ रंग फैल जाता है। वहीं जो लोग पानी से होली खेलते हैं, तो उससे पूरे घर में गीला-गीला हो जाता है। ऐसे में रंग और पानी के दाग जगह-जगह लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं निकलते हैं।
अगर आपके घर में भी जगह-जगह होली के दाग-धब्बे लग गए है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका घर झटपट साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।
झाड़ू से साफ करें
अगर आपके घर में सूखा रंग फैल रहा है, तो इसके लिए झाड़ू से उसे साफ करें। रंग को झाड़ू से साफ करने के बाद पोछा लगाएं। पहले एक बार साफ पानी से पोछा लगाएं। फिर उसके बाद डिटर्जेंट वाले पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं। इससे फर्श पर रंग के दाग नहीं लगेंगे।
ब्लीच का करें इस्तेमाल
अगर आपने पक्के रंग से होली खेली है और उसके दाग फर्श पर पड़ गए हैं, तो ऐसे में आप ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मार्केट से ब्लीच पाउडर खरीदकर ले आएं। फिर पोछे के पानी में थोड़ा सा ब्लीच पाउडर मिलाकर, पूरे घर में उसका पोछा लगाएं। इससे झटपट जिद्दी दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा या नींबू
होली के रंगों के दाग साफ करने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले पूरे घर में झाड़ू लगाएं और फिर पोछा। पोछा लगाने के लिए पोछे के पानी में आप बेकिंग सोडा या नींबू का रस मिला सकते हैं। इससे दाग साफ हो जाएंगे।