छठ का व्रत तोड़ने के बाद क्या खाएं और क्या नहीं जानिए यहां, नहीं आएगी कमजोरी और सेहत भी रहेगी अच्छी

Chhath Puja Diet: छठ में कठिन निर्जला व्रत रखा जाता है. ऐसे में व्रत तोड़ने के बाद सही फूड्स ना खाए जाएं तो सेहत बिगड़ सकती है. यहां जानिए व्रत खत्म करने के बाद कौन से फूड्स खाने चाहिए.

Post Chhath Meal

Post Chhath Diet: छठ पूजा के बाद सही फूड्स खाना है जरूरी. Image Credit - AI

विज्ञापन

Post Chhath Meal: छठी मैया और सूर्य देव के लिए रखा जाने वाला छठ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में गिना जाता है. यह निर्जला व्रत होता है जिसमें अन्न तो दूर जल का भी सेवन नहीं होता है. ऐसे में व्रत के तुरंत बाद अपनी नॉर्मल डाइट में आना मुश्किल होता है. अगर व्रत तोड़कर एकदम से ही कुछ भी खा लिया जाए तो पेट में गैस बन सकती है, एसिडिटी हो सकती है और तबीयत बिगड़ने लगती है. ऐसे में यहां जानिए छठ का व्रत (Chhath Vrat) पूरा करने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. इन बातों का ध्यान रखा जाए तो शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती है और सेहत दुरुस्त बनी रहती है सो अलग.

छठ का व्रत तोड़ने के बाद क्या खाएं

हाइड्रेशन है जरूरी – इस बात का ध्यान रखें कि छठ का व्रत तोड़ने के बाद शरीर को सबसे ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत होती है. शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पिएं, नारियल पानी पिएं, हर्बल टी पिएं और छाछ या फलों के जूस पिएं. इनसे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं.

विज्ञापन

पूर्ण अनाज खाएं – पूर्ण अनाज का सेवन करना भी जरूरी होता है. इसके लिए किनोआ, ब्राउन राइस और ओट्स का सेवन करें. ये अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार हैं.

प्रोटीन का सेवन – लीन प्रोटीन जैसे चिकन और मछली का सेवन करें. इसके अलावा दाल और टोफू वगैरह खाएं. इसे मसल्स रिपेयर होती हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है सो अलग.

हरी सब्जियां – सब्जियों का सेवन करें जिससे शरीर को विटामिन और खनिज की अच्छी मात्रा मिले. हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं.

विज्ञापन

क्या खाने से करें परहेज

  • व्रत तोड़ने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें.
  • कोशिश करें कि आप एकदम से बहुत ज्यादा तला हुआ भी ना खाएं.
  • प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से परहेज करें. इनमें पौटेशियम और अनहेल्दी फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है.
  • बहुत ज्यादा नमक वाली चीजें ना खाएं.
  • चाय के सेवन से परहेज करें. बहुत ज्यादा चाय या कॉफी व्रत के तुरंत बाद तबीयत खराब कर सकती है.

यह भी पढ़ें – शादी होने वाली है तो चेहरे पर रोज लगाना शुरू कर दीजिए ये कोलेजन क्रीम, एक्सपर्ट ने कहा अंदर से निखर जाएगी त्वचा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ