---विज्ञापन---

शादी होने वाली है तो चेहरे पर रोज लगाना शुरू कर दीजिए ये कोलेजन क्रीम, एक्सपर्ट ने कहा अंदर से निखर जाएगी त्वचा

Collagen Cream: अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो एक्सपर्ट की बताई इस होममेड क्रीम को बनाकर लगा सकती हैं. यह क्रीम बनानी आसान तो है ही, साथ ही त्वचा को अंदरूनी रूप से ग्लोइंग बनाने में असर भी दिखाती है.

---विज्ञापन---

Glowing Skin: शादियों का सीजन आ गया है और लड़कियां दुल्हन बनने की तैयारी में लग गई हैं. दुल्हन को मेकअप से पहले अपनी स्किन को प्रेप भी करना होता है. अगर स्किन अंदरूनी रूप से अच्छी रहती है तो बाहर भी खिली-खिली नजर आती है. वहीं, निखरी हुई त्वचा पर मेकअप भी अच्छे से सेट होता है. ऐसे में अपने ब्राइडल ग्लो के लिए यहां जानिए किस तरह घर पर ही कोलेजन क्रीम (Collagen Cream) बनाई जा सकती है. न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस नुस्खे को शेयर किया है. श्वेता ने बताया है कि किस तरह घर की ही 2-3 चीजों से कोलेजन क्रीम बनाई जा सकती है. यह क्रीम स्किन को निखारती है, बंद छिद्रों को खोलती है और स्किन को कसावट देती है सो अलग.

चेहरे के लिए होममेड कोलेजन क्रीम | Homemade Collagen Cream For Face

इस कोलेजन क्रीम को बनाने के लिए आपको 3 चीजों की जरूरत होगी –

---विज्ञापन---

2 चम्मच चावल का पानी
1 चम्मच एलोवेरा जैल
2 चम्मच विटामिन ई तेल

क्रीम बनाने के लिए तीनों चीजों को एकसाथ मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें. इस तैयार क्रीम या बाम को ड्रॉपर शीशी में डालें. बस इस्तेमाल के लिए तैयार है कोलेजन क्रीम.

---विज्ञापन---

कोलेजन क्रीम को चेहरे पर कैसे लगाएं

इस क्रीम को चेहरे पर लगाने के लिए रात का समय बेस्ट है. अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लें. अब इस ड्रॉपर से चेहरे पर क्रीम की 2 बूंदे डालें और चेहरे की हल्के हाथों से मसाज कर लें. इसे रातभर चेहरे पर लगाकर रखा जा सकता है. आपकी स्किन ग्लोइंग, मुलायम और झुर्रियां मुक्त रहने लगेगी.

---विज्ञापन---

ये नुस्खे भी आएंगे काम

  • दुल्हन बनने वाली लड़कियां कच्चे दूध से चेहरा साफ करने की आदत डाल सकती हैं. कच्चे दूध के एक्सफोलिएटिंग गुण चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं. कटोरी में कच्चा दूध (Raw Milk) लेकर इसे रूई की मदद से चेहरे पर मल सकते हैं. आपकौ मैल छूटता नजर आने लगेगा.
  • बेसन, दही और हल्दी का उबटन भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस उबटन को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. त्वचा निखर जाती है.
  • स्किन के लिए कॉफी और शहद का मिश्रण भी फायदेमंद होता है. इन दोनों ही चीजों से स्किन निखर जाती है.
  • दही और हल्दी का फेस पैक भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. यह स्किन के एक्सेस ऑयल को हटाता है लेकिन त्वचा को पर्याप्त मॉइश्चर भी देता है.
  • अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या झुर्रियां (Wrinkles) हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहती हैं तो चेहरे पर आलू का रस लगाया जा सकता है. आलू का रस स्किन को ब्लीचिंग गुण देता है और दाग-धब्बे हल्के करने में असरदार होता है.

यह भी पढ़ें – Chhath Puja Mehndi Design: छठ पूजा के लिए अभी तक नहीं लगाई है मेहंदी तो टेंशन ना लें, यहां से देखें Chhath Mehndi के सिंपल डिजाइन

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2025 12:04 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola