हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Poha Halwa Recipe: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी पोहे का हलवा, जानें बनाने की विधि

Poha Halwa Recipe: अगर आप घर पर कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए पोहे का हलवा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं और आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे।

विज्ञापन
Poha Halwa Recipe

Poha Halwa Recipe: अपने घर पर पोहा बना कर तो जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी पोहे का हलवा बनाकर खाया है? ये जितना खाने में टेस्टी होता है उतना ही हेल्दी भी होता है। पोहा में  कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।  इसे खाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और खून की कमी दूर होती है। ये आपके वजन को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाता है। अगर आप क्षभी पोहे के हलवे का स्वाद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप घर पर यहां दिए गए आसान विधि से इसके हलवे को तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

पोहा- 1 कप

चीनी या गुड़- स्वाद अनुसार

विज्ञापन

देशी घी- 1/4 कप

बादाम पिस्ता काजू के टुकड़े- 1 से 2 टेबल स्पून

विज्ञापन

इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून

पानी या आवश्यकता अनुसार

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें

विधि

1. पोहे को 5 मिनट के लिए धीमी आंच पाएं, ड्राई रोस्ट कर ले और गैस बंद कर दें।

विज्ञापन

2. इसके बाद मिक्सर जार में डालकर पीस लें।

3. अब एक पैन में 1 कप पानी 1/2 कप चीनी या गुड डाल कर एक उबाल आने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।

विज्ञापन

4. इसके बाद एक कढ़ाई में 1/4 कप घी डाल कर गर्म करे और पोहे का पाउडर डाल कर मीडियम धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए भून लें।

5. चीनी या गुड़ का पानी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें लगातार चलाते हुए 2 मिनट पकाएं।

विज्ञापन

6. इसके बाद बारीक कटे काजू बादाम पिस्ता और इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें 1 मिनट पकाए और गैस बंद कर दें।

7. अब आपका टेस्टी पोहे का हलवा तैयार है सर्विंग प्लेट में निकाल ले थोड़े से काजू बादाम पिस्ता की कतरन से गार्निश करके गरमा गरम सर्व करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola