PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 में उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था. दामोदरदास मोदी और हीराबा मोदी के तीसरे बेटे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) हैं. दुनिया के सबसे प्रभावशाली लीडर्स में प्रधानमंत्री मोदी की गिनती होती है. पीएम मोदी ने 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और 2 सालों तक भारत की सैर पर निकल गए थे. घर लौटकर वे अहमदाबाद गए और राजनीति से जुड़े. साल 1972 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के लिए प्रचारक के काम से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर भारत के प्रधानमंत्री तक का सफर तय करने वाले पीएम मोदी (PM Modi) के राजनीतिक सफर से तो लोग परिचित हैं, लेकिन निजी जीवन और परिवार के बारे में कम ही लोग जानते हैं. ऐसे में चलिए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मिलते हैं प्रधानमंत्री के परिवार से. जानिए पीएम मोदी के परिवार में कौन-कौन हैं.
प्रधानमंत्री मोदी का फैमिली ट्री | Family Tree Of Prime Minister Modi
दामोदरदास मूलचंद मोदी– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का पूरा नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी है. साल 1989 में प्रधानमंत्री मोदी के पिता का निधन हो गया था.
हीराबा मोदी – प्रधानमंत्री मोदी की मां का नाम हीराबा मोदी है जिन्हें हीराबेन (Hiraben) के नाम से जाना जाता है. 30 दिसंबर, 2022 को हीराबेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
यह भी पढ़ें – Bharti Singh बालों को कलर करने के लिए आजमाती हैं यह देसी नुस्खा, चायपत्ती को इस तरह लगाती हैं सिर पर
सोमाभाई मोदी – दामोदारदास मोदी और हीराबेन के 6 बच्चे हैं. सबसे बड़े बेटे का नाम सोमाभाई मोदी है. पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वे वडनगर में वृद्धाश्रम चलाते हैं.
अमृतभाई मोदी – प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे नंबर के बड़े भाई अमृतभाई मोदी प्राइवेट कंपनी में काम किया करते थे और अब रिटायर हो चुके हैं.
नरेंद्र मोदी – अपने परिवार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे बेटे हैं. पीएम मोदी देश के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं. वे अपनी मां के बेहद करीब थे.
प्रह्लाद मोदी – प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी हैं. प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) गुजरात फेयर प्राइस शॉप्स एन्ड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं.
बसंतीबेन मोदी – पीएम मोदी की इकलौती बहन हैं बसंतीबेन मोदी हैं. बसंतीबेन मोदी होममेकर हैं और उनके पति LIC में सेवारत थे.
पंकज मोदी – प्रधानमंत्री मोदी के सबसे छोटे भाई हैं पंकज मोदी. पंकज मोदी सूचना विभाग में कार्यरत थे और अब रिटायर हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें – Baba Ramdev ने बताया मुंह के छालों का रामबाण इलाज, इस देसी दवा का आप भी कर सकते हैं इस्तेमाल
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
8 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
12 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
16 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
18 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines