हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

74 की उम्र में भी कैसे इतना फिट हैं PM मोदी? जानें कैसी है उनकी दिनचर्या

PM Modi Lifestyle: पीएम मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। साढ़े 3 घंटे की नींद लेते हैं, 6 बजे के बाद खाना नहीं खाते। जानिए कैसे शुरू करते हैं पीएम मोदी अपना दिन।

विज्ञापन
PM modi

PM Modi Lifestyle: हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल वे अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। जब भी पीएम मोदी का जन्मदिन आता है तो देशभर में तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं। पीएम मोदी एक अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। उनकी फिटनेस इसका सबसे बड़ा सबूत है। चलिए जानते हैं पीएम मोदी का पूरा दिन कैसे बीतता है, किस चीज से वे अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

PM मोदी कितने बजे उठते हैं?

पीएम मोदी सुबह 5 बजे उठते हैं और सबसे पहले इंटरनेट पर पिछले दिन के सोशल मीडिया पर हुई प्रतिक्रियाओं को देखते हैं। इसके बाद वे 6 बजे योगाभ्यास और ध्यान लगाते हैं। वे नियमित रूप से आधे घंटे ध्यान और योग करते हैं।

फोन कॉल्स

पीएम मोदी करीब 8 बजे अपने सभी मित्रों व सहकर्मियों से फोन पर बातचीत करते हैं। इसके बाद 9 बजे नाश्ता करते हैं। उन्हें अपने नाश्ते में गुजराती भोजन खाना ही पसंद होता है।

विज्ञापन

फेवरेट खाना

पीएम मोदी शुद्ध शाकाहारी और गुजराती भोजन ही खाते हैं। खिचड़ी उनका प्रिय भोजन है। साथ ही वे अपनी थाली में दही को भी शामिल करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी को पराठे और हिमाचली मशरूम खाना भी काफी पसंद है।

9:30 बजे ऑफिस

पीएम मोदी हर सुबह 9:30 बजे तक, यदि दिल्ली में हैं, तो दफ्तर पहुंच जाते हैं। ऑफिस पहुंचकर वे सबसे पहले अपने पर्सनल असिस्टेंट से पूरे दिन का ब्यौरा लेते हैं। जिसमें दिनभर किन-किन लोगों से मुलाकात होगी, कब क्या मीटिंग और प्रेजेंटेशन होगी आदि चीजें शामिल होती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ

लंच टाइम

पीएम मोदी दिन में 12 बजे तक अपना दोपहर का भोजन कर लेते हैं। इसके बाद वे ऑनलाइन वेबसाइट पर कर्मचारियों द्वारा आए कामों को करते हैं।

विज्ञापन

दिनभर में सिर्फ 3.5 घंटे की ही नींद लेते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 बजे के अंदर अपना डिनर कर लेते हैं। वे पूरे दिन काम करने के बाद मात्र 3.5 घंटे की ही नींद लेते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में किया था।

पीएम मोदी से सीखने योग्य आदतें

सुबह जल्दी उठना- ऐसा करने से आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है और आप स्वस्थ रहते हैं।

विज्ञापन

योग करना- योग और ध्यान लगाने से काम में एकाग्रता और सेहत में सुधार होता है।

समय पर नाश्ता करना- पीएम मोदी रोजाना सही समय पर नाश्ता कर लेते हैं, इंसान को हेल्दी रहने के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट जरूर खाना चाहिए।

विज्ञापन

जल्दी सोना- समय से सोने की आदत एक अच्छी आदत है। ऐसा करने से आप गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या होता है Dead Butt Syndrome? बैठने से जुड़ी ये समस्या कितनी खतरनाक? जानिए सब कुछ

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola