Plastic Cooler vs Iron Cooler: सर्दियां अब अपनी आखिरी पड़ाव पर है और देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है. गर्मी का मौसम आते ही, कई लोग एसी(AC) खरीदने के लिए निकल पाड़ते हैं, ताकि कम कीमत में अच्छा मॉडल मिल जाए, लेकिन जिन लोगों के बजट में एसी नहीं होता, वह कूलर (Air Cooler)की तरफ जाते हैं. हालांकि, कूलर भी एसी से कम नहीं होता और गर्मी में ठंडक देने में बहुत मदद करता है. पिछले साल देखा गया कि मार्केट में कूलर के डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि 3-5 हजार रुपये में बिकने वाला कूलर 20 से 30 हजार में बिक रहा था. ऐसे में, सीजन की शुरुआत में ही कूलर खरीदना स्मार्ट च्वाइस होती है. लेकिन सवाल उठता है कि प्लास्टिक का कूलर (Plastic Air Cooler) अच्छा होता है या लोहे (Iron/ Metal Air Cooler) का? आइए जानते हैं कौन ज्यादा ठंडक देता है.
यह भी पढ़ें: अपना नया जैसा कैसे रखें? यहां जानें देखभाल करने के 5 आसान तरीके
प्लास्टिक कूलर: हल्का, स्टाइलिश और कम मेंटेनेंस
आजकल शहरों में प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर काफी पसंद किए जा रहे हैं. इनका डिजाइन मॉडर्न होता है और हल्का वजन होने की वजह से इन्हें आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है. साथ ही इनमें जंग लगने का खतरा नहीं होता, जिससे इनकी लाइफ भी लंबी चलती है.
प्लास्टिक कूलर (Plastic Air Cooler) के फायदे:
- हल्का वजन और आसानी से मूव करने योग्य.
- जंग नहीं लगता, इसलिए टिकाऊ.
- दिखने में मॉडर्न और आकर्षक डिजाइन.
- कम आवाज में काम करते हैं.
- साफ करना और मेंटेन करना आसान.
- बिजली की खपत मॉडल के अनुसार कम हो सकती है.
- अगर आप फ्लैट या छोटे घर में रहते हैं और कम मेंटेनेंस वाला कूलर चाहते हैं, तो प्लास्टिक कूलर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.
लोहे का कूलर: तेज हवा और ज्यादा ठंडक के लिए बेस्ट
दूसरी तरफ लोहे के कूलर (Iron/ Metal Air Cooler) अपनी ताकत और तेज कूलिंग के लिए जाने जाते हैं. ये आमतौर पर बड़े कमरों, दुकानों या खुले स्थानों में ज्यादा असरदार होते हैं. इनका फैन और मोटर प्लास्टिक के कूलरों से ज्यादा पावरफुल होता है, जिससे हवा दूर तक पहुंचती है और ठंडक भी ज्यादा मिलती है. इसे अगर सही से इस्तेमाल किया जाए, तो एसी तक को टक्कर दे सकता है.
लोहे के कूलर के फायदे:
- ज्यादा तेज और ठंडी हवा देते हैं.
- बड़े एरिया को जल्दी ठंडा करते हैं.
- मजबूत बॉडी, लंबे समय तक इस्तेमाल योग्य, लेकिन जंक लगने का ज्यादा खतरा.
- बड़े कमरों वा खुले स्थानों के लिए बेहतर.
- हालांकि इन कूलरों में जंग लगने की संभावना रहती है और आवाज भी थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अगर आपको ज्यादा कूलिंग चाहिए और थोड़े मेंटेनेंस से फर्क नहीं पड़ता, तो मेटल कूलर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचान लें वरना हो सकती है बड़ी परेशानी
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
13 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
14 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
17 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
18 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
19 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
20 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
22 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines