Vitamin D3: भारत में पहला मेड-इन-इंडिया प्लांट बेस्ड विटामिन डी3 लॉन्च किया गया है जिसका इस्तेमाल फोर्टिफाइड फूड्स, न्यूट्रासुटिकल्स और सप्लीमेंट्स में किया जाएगा. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) फर्मेंटा बायोटेक के Vitadee को मंजूरी दे दी है. यह एक प्लांट से तैयार किया गया विटामिन डी3 है जिसे सोया ऑयल वेस्ट स्ट्रीम के फाइटोस्टेरॉल्स से लिया गया है. लोगों के लिए यह ना सिर्फ विटामिन डी की कमी पूरी करने में महत्वपूर्ण साबित होगा बल्कि विटामिन डी के स्त्रोत भी बढ़ा देगा.
यह भी पढ़ें – पुरुषों में स्ट्रोक आने से पहले कैसे लक्षण दिखते हैं? न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण गुप्ता ने कहा 5 संकेतों का रखें ध्यान
विटामिन डी3 सप्लीमेंट की खासियत
विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है क्योंकि इसका मुख्य स्त्रोत सूरज की रोशनी है. लेकिन, इसके बावजूद बहुत से लोग विटामिन डी की कमी से दोचार होते हैं. विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में, मसल्स को मजबूत करने में और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में विटामिन डी की कमी होने पर शरीर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित होता है. इसीलिए पर्याप्त विटामिन डी शरीर को मिले यह सुनिश्चित करना जरूरी है. लेकिन, प्रदूषण, लंबे समय तक बंद दरवाजों के भीतर रहना और सुबह से शाम तक ऑफिस में काम करने के चलते बहुत से लोग पर्याप्त धूप नहीं ले पाते हैं जिस चलते वे विटामिन डी की कमी का शिकार हो जाते हैं.
ऐसे में अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है तो डॉक्टर विटामिन डी के सप्लीमेंट्ल लेने की सलाह देते हैं. अब बाजार में नया प्लांट सोर्स आ गया है. विटामिन डी ज्यादातर मीट और अंडे में पाया जाता है या फिर विटामिन डी के सप्लीमेंट ज्यादातर एनिमल डिराइव्ड होते हैं यानी जानवरों से लिए जाते हैं. भेड़ के ऊन से निकलने वाले नेचुरल वैक्स लेनोलिन से दुनियाभर में विटामिन डी बनाया जाता है. लेकिन, अब इस नए लॉन्च के बाद भारत में पौधों से बनने वाला विटामिन डी3 उपलब्ध होगा.
क्या प्लांट बेस्ड विटामिन डी3 बेहतर है?
दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाला विटामिन डी3 हमेशा से सेफ रहा है. इस नए प्लांट बेस्ड विटामिन डी में सिर्फ यही अलग है कि इसे एनिमल से नहीं बल्कि प्लांट बेस्ड इंग्रीडिएंट से बनाया गया है. इसके अलावा, दोनों ही तरह के सप्लीमेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद हैं. प्लांट बेस्ड विटामिन डी की यह फायदा है कि भारत के लोगों को एक नया ऑप्शन मिल गया है.
यह भी पढ़ें – 30 दिन तक रोज अखरोट खाने से क्या होता है? जानिए सेहत पर पड़ने वाले इफेक्ट्स क्या हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
15 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
20 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines