Places to Visit in Monsoon: क्या आप इस मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं? तो यह समय प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के लिए सबसे बेहतरीन और मजेदार समय है। बारिश के मौसम में हर जगह हरियाली छा जाती है, झरने बहने लगते हैं और मौसम सुहावना हो जाता है। ऐसे समय में कुछ खास जगहें होती हैं, जहां जाकर आप मानसून का असली मजा ले सकते हैं। भारत में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं जो मानसून में और भी ज़्यादा सुंदर लगती हैं। अगर आप भी इन सुंदर वादियों का नजारा लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इन कुछ जगहों के बारे में।
गोवा
मानसून में गोवा का शांत समंदर, हरियाली और कम भीड़ इसे खास बना देती है। बीच पर बारिश का मजा लेना और पुराने किले घूमना एक यादगार अनुभव होता है। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
मुन्नार
मुन्नार की हरी-भरी वादियां, चाय के बागान और हल्की-फुल्की बारिश का नजारा मानसून में क्या खूब हो जाता है। यह जगह सुकून और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो अपने घर-परिवार वालों के साथ इस जगह का आनंद ले सकते हैं।
वायनाड
घने जंगल, झरने और पहाड़ियों से घिरा वायनाड मानसून में किसी जादुई जगह से कम नहीं लगता। इसके साथ ही अगर आप ट्रेकिंग और नेचर वॉक के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। ऐसा माना जाता है कि बरसात का मौसम इस जगह को घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।
उदयपुर
उदयपुर, जो कि खुद में ही एक रोमांटिक जगह है। अगर आप मानसून में उदयपुर जाने का विचार कर रहे हैं तो जरूर जाएं। यहां की झीलें और महल बारिश में और भी रोमांटिक लगते हैं। बारिश की बूंदों में झीलों का नजारा आपको सुकून और शांति का अनुभव कराता है।
महाबलेश्वर
इस हिल स्टेशन पर बारिश के समय बादलों के बीच से गुजरते रास्ते और झरने बहुत खूबसूरत लगते हैं। स्ट्रॉबेरी गार्डन और व्यू पॉइंट्स घूमने का मजा मानसून में दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Travel Destination: चाहते हैं परिवार संग यादगार ट्रिप? भारत की ये जगहें हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
13 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
16 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
20 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines