सर्दियों में गुड़गांव की ये जगहें बन जाती हैं मिनी हिल स्टेशन, घूमना न भूलें

Gurgaon Best Places: अगर आप दिल्ली या गुड़गांव के आस-पास घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हमारी बताई गई जगहों पर एक बार जरूर जाएं. यकीनन आपका मूड बहुत ही अच्छा हो जाएगा.

Places to visit in gurgaon with friends

गुड़गांव के आसपास घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें- Image Credit- Freepik

Gurgaon Best Places: सर्दियों में घूमने-फिरने का मजा भी दोगुना हो जाता है. इसलिए ज्यादातर लोग पहाड़ों में घूमने के लिए निकल जाते हैं. लेकिन कुछ लोग दिल्ली-एनसीआर के पास घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि पहाड़ों का लंबा सफर तय करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप गुड़गांव के पास घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां पर कुछ जगहें ऐसी हैं जो ठंडी हवाएं, हरियाली और सुकून भरा माहौल देने का काम करती हैं.

गुड़गांव की इन 3 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर (3 Best Places To Visit In Gurgaon)

दमदमा झील

आप गुड़गांव के पास मौजूद दमदमा झील को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं. यह पहाड़ियों के बीच बसी हुई झील है जो सर्दियों में किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगती. यहां पर आप नौकायन, रॉक क्लाइंबिंग और नेचर वॉक का लुत्फ उठा सकते हैं.

सुल्तानपुर नेशनल पार्क

विंटर के मौसम में सुल्तानपुर पार्क बहुत ही अच्छा लगता है. इस मौसम में यह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता. यहां पर आती पक्षियों की चहचहाहट से पूरे वातावरण को खुशगवार बना देती है. सुबह के समय यहां की ठंडी हवा और हरियाली मन को शांति देती है.

नीमराना फोर्ट

अगर आप वीकेंड पर एक रॉयल और शांत हिल-स्टेशन वाइब चाहते हैं तो नीमराना फोर्ट बेस्ट रहेगा. ठंडी हवाओं में फोर्ट की बालकनी से अरावली का नजारा किसी पहाड़ी स्टेशन से कम नहीं लगता. आप इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए परिवार के साथ जा सकते हैं.

घूमने के लिए ट्रैवल टिप

सुबह जल्दी निकलें ताकि ट्रैफिक से बच सकें और ठंडी सुबह की फीलिंग को मिस न करें. एक थर्मस में कॉफी या चाय जरूर रखें और पिकनिक स्पॉट पर बैठकर इसका मजा लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ