पितृ पक्ष में पूर्वजों के लिए श्राद्ध और तर्पण करने की परंपरा है. इस दौरान श्रद्धा के साथ सात्विक खाना तैयार करके पितरों को अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि श्राद्ध के खाने में शुद्ध और सात्विक चीजों को शामिल करना चाहिए. घर-परिवार और जगह के हिसाब से श्राद्ध की थाली में रखे जाने वाले व्यंजनों में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन कुछ चीजें पारंपरिक रूप से जरूरी मानी जाती हैं. आप इन चीजों को बनाकर आप अपने बड़ों को चढ़ा सकते हैं और धार्मिक रीति-रिवाजों से पूजा पूरी कर सकते हैं. यह चीजें कौन सी हो सकती हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- गुजरात जैसा गरबा खेलना है? बिना दिल्ली-NCR छोड़े इन 5 जगहों पर मिलेगा असली डांडिया का मजा
पितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? | Pitru Paksha Thali Foods
मीठे में खीर तैयार करें
श्राद्ध की थाली में चावल की खीर को तैयार किया जा सकता है. दूध, चावल और चीनी से बनी खीर को सात्विक भोजन का हिस्सा माना जाता है. कई परिवारों में इसे खासतौर से श्राद्ध के दिन बनाया जाता है.
पूड़ी तैयार करें
श्राद्ध के भोजन में गेहूं के आटे से बनी पूड़ी भी रखी जाती है. इसे घर पर शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है और सात्विक व्यंजनों के साथ परोसा जाता है. आप पूड़ी को कूट्टू के आटे, सिंघाड़े के आटे और चावल के आटे से पूड़ी तैयार कर सकते हैं.
कद्दू या लौकी की सब्जी तैयार करें
श्राद्ध की थाली में लौकी, कद्दू या दूसरी सात्विक सब्जियों की सब्जी शामिल की जा सकती है. इन चीजों को आमतौर पर हल्के मसालों के साथ तैयार किया जाता है. आप अपने हिसाब से इस सब्जी में मसाले इस्तेमाल कर सकते हैं.
चना दाल तैयार करें
चना दाल भी पारंपरिक श्राद्ध खाने का हिस्सा हो सकती है. इसे नॉर्मल तरीके से पकाकर परोसा जाता है और दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत भी है. आप चने की दाल के अलावा अरहर की दाल भी तैयार कर सकती हैं.
चावल तैयार करें
सादे चावल श्राद्ध की थाली में रखे जा सकते हैं, जिन्हें दाल और सब्जी के साथ परोसा जा सकता है. आप सफेद चावल या फिर वेज बिरयानी को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. अगर खिचड़ी बनाने का मन कर रहा है तो उसे भी तैयार कर सकते हैं.
पिंड के लिए चावल और तिल तैयार करें
श्राद्ध की अलग-अलग विधियों में चावल और तिल का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, पिंडदान और तर्पण की विधि परिवार की परंपरा के अनुसार अलग हो सकती है, इसलिए इसके लिए पुरोहित या परिवार की परंपरा का पालन करना सही है.
इसे भी पढ़ें- कपड़ों पर बने ये छोटे-छोटे निशान देते हैं बड़े काम की जानकारी, इनका मतलब समझते हैं आप?
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
8 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
10 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
17 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
17 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
19 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines