Kalash Cleaning Tips: नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश स्थापना की जाती है. इसके अलावा माता की पूजा में कलश में पानी भरकर रखा जाता है. यह कलश तांबे या पीतल (Pital) का होता है. लेकिन, हर साल नया कलश नहीं खरीदा जाता है और घर के पूजा के बर्तनों का ही इस्तेमाल होता है. ऐसे में पिछले साल का कलश निकालने पर उसकी अच्छे से सफाई करना जरूरी होता है. कई बार रखे-रखे भी कलश पर दाग लग जाता है या कलश की चमक कम होने लगती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह तांबे और पीतल के कलश की अच्छी सफाई की जा सकती है. ये हैक्स कलश को चमका देंगे.
यह भी पढ़ें – बिना अलमारी के कपड़े कैसे स्टोर करें? यहां जानिए कपड़ों को बिना वॉर्डरोब स्टोर करने का सही तरीका
कैसे साफ करें पीतल का कलश | How To Clean Brass
उबला हुआ पानी, हल्दी और सिरका
पीतल का कलश या दूसरे पूजा के पीतल के बर्तन साफ करने के लिए उबले हुए गर्म पानी में थोड़ी हल्दी और सिरका (White Vinegar) डाल लें. अब पीतल के कलश को कपड़े से साफ करके इस पानी में डुबो दें. अगर कलश पर ज्यादा धब्बे लगे हैं तो ज्यादा देर तक पीतल को पानी में रखा जा सकता है. इसके बाद कलश पानी से निकालें और पानी से धो लें.
नमक से होगी सफाई
नींबू और नमक (Lemon Salt) से भी पीतल की सफाई हो सकती है. इसके लिए नींबू पर नमक लगाएं और कलश पर घिसें. इससे कलश की अच्छी सफाई हो जाएगी. घिस लेने के बाद कलश को धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें.
कच्ची हल्दी और डिशवॉशिंग लिक्विड
कच्ची हल्दी को गर्म पानी में कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखने के बाद इसका गूदा निकाल लें. इसके बाद इस पल्प को पीतल के कलश पर लगाएं और उसे घिसकर साफ करें. घिस लेने के बाद इसे गर्म पानी से धोएं और चमका लें.
तांबे के कलश को कैसे करें साफ (How To Clean Copper)
नींबू और नमक – तांबे के बर्तन की सफाई के लिए आधे नींबू पर नमक डालें और फिर कलश को घिसकर साफ करें. इससे तांबे का कलश साफ होने लगता है और धब्बे साफ होने लगेंगे. इसके बाद कलश को गर्म पानी से धोकर साफ कर लें.
विनेगर और बेकिंग सोडा का पेस्ट – कलश पर लगे गहरे धब्बों को साफ करने के लिए इस नुस्खे को आजमाएं. विनेगर और बेकिंग सोडा (Baking Soda) को बराबर मात्रा में मिलाएं. इसे 10 से 15 मिनट के लिए कलश पर लगाकर छोड़ दें. इसके बाद सॉफ्ट स्पॉन्ज से कलश की सफाई करें और हल्के गर्म पानी से धो लें.
आटा, नमक और सिरका – एक चम्मच आटे में एक चम्मच नमक और थोड़ा सिरका लेकर पेस्ट बना लें. इसे तांबे के कलश पर 5 से 10 तक घिसें और उसे हल्के गर्म पानी से साफ कर लें.
यह भी पढ़ें – घर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई, लगेगा जैसे खरीदकर लाएं हैं अभी-अभी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
29 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines