हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बालकनी में चाहिए पिंक कलर के फूल? रौनक बढ़ाने के लिए लगाएं गुलाबी फूलों वाले ये 3 खूबसूरत पौधे

Pink Flower Plant Name: अगर आप फरवरी के महीने में अपनी बालकनी में लगाने के लिए खूबसूरत पौधों की तलाश में हैं तो हमारे बताए गए पौधे लगाने पर विचार किया जा सकता है. वेलेंटाइन डे के मौके पर ये पौधे आपकी बालकनी को एकदम रॉयल लुक दे सकते हैं.

विज्ञापन
बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं गुलाबी पौधे- Image Credit- News24

Pink Flower Plant Kaunse Hain: बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाए गए हैं. हालांकि, ज्यादातर पौधे और उसके पत्ते हरे रंग के होते हैं. एक ही तरह के पौधे देखकर हम बोर हो जाते हैं. ऐसे में बालकनी में रंग-बिरंगे फूल लगाने से बेहतर कुछ नहीं है. आप थीम या अपने पसंदीदा रंग के फूलों वाले पौधे अपनी बालकनी में लगा सकते हैं, खासकर पिंक कलर के फूल. यह जगह को सॉफ्ट, फ्रेश और पॉजिटिव लुक देने का काम करेंगे. अगर आप भी अपनी बालकनी में कम देखभाल वाले और लंबे समय तक खिलने वाले गुलाबी फूल लगाना चाहते हैं तो ये 3 खूबसूरत पौधे एकदम परफेक्ट रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- Valentine Week List 2026: रोज डे से लेकर Valentine’s Day तक, यहां देखिए 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कब कौन सा दिन मनाया जाएगा

गुलाबी रंग के फूलों वाले पौधे। Pink Flower Plant Name

ये पौधे ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं, बल्कि कम देखभाल में भी अच्छी ग्रोथ कर सकते हैं. खास बात यह है कि इन पौधों को बहुत ही आसानी से घर में भी लगाया जा सकता है. वरना आप मार्केट से भी इन पौधों को खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

गुलाब का पौधा- गुलाब का पौधा सदाबहार होता है, जिसके फूलों का रंग पिंक होता है. फरवरी के महीने में या वेलेंटाइन डे के मौके पर यह पौधा आपकी बालकनी को एकदम रॉयल लुक दे सकता है. हालांकि, इस पौधे को आपको हर रोज 4 घंटे की धूप देनी होगी. बाकी पानी हफ्ते में एक से दो बार दे सकते हैं. यकीनन इसके फूल आपकी बालकनी को एक अलग खुशबू देने का काम करेंगे.

सदाबहार का पौधा- गार्डन में सदाबहार का पौधा भी लगाया जा सकता है. इस पौधे को कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है, जिसे हल्की धूप में भी रखा जा सकता है. इस पौधे की खासियत है कि यह पूरे साल खिलता है और इसमें पानी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती. आप दिन में एक बार इस पौधे को पानी दे सकते हैं.

विज्ञापन

पेटूनिया का पौधा- अगर आपकी बालकनी में बिल्कुल भी जगह नहीं है तो यह पौधा हैंगिंग पॉट्स में लगाया जा सकता है. हालांकि, हर रोज आपको इसे धूप में रखना होगा और पानी भी नियमित रूप से डालना होगा. बता दें इस पौधे को लगाने के लिए आपको हल्की मिट्टी की जरूरत होगी.

इसे भी पढ़ें- Snow Places: भारत में इन जगहों पर हो रही है जबरदस्त बर्फबारी, फरवरी में भीड़ से दूर ट्रिप प्लान करने का है बेस्ट मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola