Snow Places: भारत में इन जगहों पर हो रही है जबरदस्त बर्फबारी, फरवरी में भीड़ से दूर ट्रिप प्लान करने का है बेस्ट मौका

Best Snow Places: फरवरी के महीने में अगर आप कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताए जा सकते हैं. यहां पर आपको बर्फबारी के सुंदर नजारे देखने को मिल सकते हैं.  

Best Snow Places

फरवरी में भीड़ से दूर ट्रिप प्लान करने के लिए बेस्ट जगहें- Image Credit- News24

Best Snow Places In India: सर्दियों में बर्फ से ढके सुंदर नजारे देखने का अलग ही मजा है. चारों तरफ सफेद चादर ओढ़े पहाड़, ठंडी हवा और शांत माहौल दिल को काफी सुकून देता है. पहाड़ों पर पार्टनर के साथ चाय की चुस्की लेते हुए एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना जिंदगी भर याद रहता है. अगला महीना वैसे ही फरवरी का है जिसे मोहब्बत और इजहार का महीना भी कहा जाता है. अगर आप अगले महीने अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर काफी बर्फ पड़ती है. खास बात यह है कि इन जगहों पर आपको और जगहों के मुकाबले कम ट्रैफिक मिलेगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में इन जगहों पर मिलेगी बर्फबारी | Best Snow Places In India

सोनमर्ग- यह जगह जम्मू कश्मीर में मौजूद है, जो बहुत ही खूबसूरत है. यह अपनी बर्फीली घाटियों और गले लगती नदियों के लिए मशहूर है. फरवरी में यहां बर्फ की मोटी परतें बिछ जाती हैं और ट्रैफिक भी कम रहता है. आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं. यहां पर आप स्लेडिंग, स्कीइंग और बर्फीले नजारों का भी लुत्फ उठा सकते हैं.
वारवन वैली- यह जगह भी जम्मू कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. हालांकि, यह इलाका बहुत ही शांत और कम आबादी वाला है. भारी हिमपात के कारण यहां ट्रैफिक कम रहता है. आप यहां पर आकर अपने पार्टनर के साथ खूब मजे कर सकते हैं, लेकिन वारवन वैली अपनी पूरी तैयारी के साथ आएं वरना परेशानी हो सकती है.
सारथल वैली- आपको यहां पर हर तरफ बर्फ की चादर देखने को मिलेगी. सारथल घाटी फरवरी के महीने में बर्फ की सफेद चादर से ढकी रहती है और हब की तुलना में यहां पर थोड़ी कम भीड़ रहती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां पर आएं और सुंदर नजारों का मजा लें,
चितकुल- आप हिमाचल प्रदेश के चितकुल में घूमने का प्लान बना सकते हैं. बता दें, यह जगह हिमाचल प्रदेश का सबसे आखिरी गांव है और इसे एक शांत हिल स्टेशन के नाम से जाना जाता है. फरवरी के महीने में यहां पर खूब बर्फ पड़ती है और ट्रैफिक लगभग कम हो जाता है. आप सुकून पाने के लिए इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं.   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ