Pineapple Side Effects: अनानास के साथ कभी न खाएं ये 3 फूड! इन लोगों के लिए भी नुकसानदायक

Pineapple Side Effects: अगर आप भी लापरवाही करते हुए अनानास को किसी भी चीज के साथ खा लेते हैं,  तो यह गलती करना आज से ही छोड़ दें क्योंकि इसके कारण आप बीमार भी पड़ सकते हैं। साथ ही आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

Pineapple Side Effects

Pineapple Side Effects

Pineapple Side Effects: अनानास जितना खाने में टेस्टी होता है, इसके फायदे भी उतने ही होते हैं। ये विटामिन, मिनरल्स और ब्रोमेलैन जैसे एंजाइम से भरपूर होता है। लोग इसे कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं, जैसे कि सलाद, स्मूदी यहां तक कि नमकीन के साथ भी खाते हैं। अनानास आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और आपको कई बीमारियों से बचता है। वहीं, कई लोग इसे अपने वेट लॉस डाइट में भी शामिल करते हैं, लेकिन कई बार जब इसे गलत तरीके से खाया जाता है तो इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

किन लोगों के लिए अनानास नुकसानदायक

वैसे तो अनानास का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह फल हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में अगर आपको एसिडिटी की समस्या, एलर्जी, डायबिटीज, ज्यादा उल्टी या दस्त है तो अनानास खाने से बचें।

विज्ञापन

डेयरी प्रोजेक्ट

अनानास को दूध, दही या पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट के साथ नहीं खाना चाहिए। इसमें ब्रोमेलैन होता है और ये ऐसा एंजाइम है, जो प्रोटीन को तोड़ता है। जब डेयरी प्रोडक्ट के साथ इसका सेवन किया जाता है, तो ब्रोमेलैन प्रोटीन को शरीर में बनने से रोकता है। इसके कारण पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही शरीर में प्रोटीन की कमी भी होने लगती है।

विज्ञापन

खट्टे फल

अनानास को संतरे, अंगूर या नींबू जैसे अन्य फलों के साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए। अगर आप इसे खट्टे फलों के साथ लेते हैं, तो डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे एसिडिटी की समस्या बढ़ती है और पेट में जलन या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। अनानास और कुछ फल बहुत ही ज्यादा खट्टे होते हैं, जिसके कारण डाइजेशन सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित होता है और इससे आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि अनानास को अन्य खट्टे फलों के साथ न खाएं।

हैवी फूड

अनानास को कभी भी किसी हैवी फूड जैसे कि अनाज, मीठा खाना, सोडा और चीनी के साथ लेने से बचना चाहिए। इसमें पहले से ही एक्स्ट्रा शुगर होता है। ऐसे में अगर आप इसे चीनी के साथ मिला कर लेते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है और शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर आप चीनी के साथ अनानास को लेते हैं तो पूरे दिन सुस्त महसूस करते हैं और शरीर एक्टिव नहीं रह पाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ