Honeymoon Destination in Uttar Pradesh: शादी के बाद अगर न्यू कपल हनीमूल (Honeymoon Couple) प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए एक ऐसी जगह लेकर आए हैं, जिसके बारे में जानकर आप गोवा का बीच, केरल के हाउस बोट और हिमाचल के ट्री हाउस को भूल जाएंगे। चौंकिए नहीं, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित टाइगर रिजर्व में यह जगह मौजूद है।
यहां आपको गोवा के बीच की फील और केरल की हाउस बोट के साथ वाइल्ड लाइफ का मजा भी आएगा। यह यूपी का एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां काफी तादात में न्यू कपल्स पहुंचते हैं। इसका नाम है चूका बीच।
और पढ़िए – हनीमून कपल के लिए जन्नत से कम नहीं भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, आ जाएगा ‘कुछ-कुछ होता है’ का फील
नदी की कलकल और पक्षियों की चहक
यहां काफी संख्या में कपल्स पहुंचते हैं। इतना तो तब है कि इसके बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला नेपाल सीमा से लगा हुआ है। नेपाल से आने वाली शारदा नदी पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आकर मिलती है।
नदी की कल-कल और पक्षियों की चहक आपको पूर्ण आनंद की अनुभूति देगी। नदी के किनारे का रेत गोवा की कमी महसूस नहीं होने देगा। नदी के बीच एक टीला स्थित है।
इस तारीखों से शुरू होती है बुकिंग
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की आधिकारिक वेवसाइट https://pilibhittigerreserve.in/ के मुताबिक 15 नवंबर से 31 मार्च तक के लिए सफारी को लोगों के लिए खोला जाता है। इसके बाद 1 अप्रैल से 15 जून तक के लिए खोला जाता है।
जब आप वेबसाइट पर जाएंगे तो देखेंगे कि इसके साथ में ही चूका ईको टूरिज्म के लिए भी बुकिंग दिखती है। यहां जाकर आप ट्री हट, बैंबू हट और थारू हट के लिए बुकिंग करा सकते हैं। प्रदेश सरकार की मंशा है कि इससे ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़िए – Lifestyle: हैंडबैग्स की हैं शौकीन तो जानें उसे स्टाइल करने के सही तरीके
ऐसे पहुंच सकते हैं चूका बीच
यहां जाने के लिए आपको पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर जाना होगा। यहां से 65 किमी को सड़क मार्ग तय करके आप चूका बीच तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली और लखनऊ समेत कई जिलों से पीलीभीत के लिए राज्य परिवहन निगम की बसें भी लगातार चलती हैं।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
8 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
10 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
14 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines