हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Water Pickle Recipe: तेल नहीं... पानी में बनता है यह अचार, स्वाद के साथ सेहत का रखे ख्याल, जानें रेसिपी

Water Pickle Recipe: अचार तो बहुत खाया होगा, मगर पानी से बना अचार कभी खाया है? यह अचार बड़ा ही स्वादिष्ट और बिना तेल का बनेगा, जो आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं होगा।

विज्ञापन

Water Pickle Recipe: भारत के लोगों की थाली बिना अचार के अधूरी होती है। यहां लोग शौक के लिए भी अचार खा लेते हैं, सब्जी न होने पर भी खा लेते हैं। नॉर्मल अचार बनाने में तेल और मसालों की जरूरत होती है। मगर इस अचार को बनाने के लिए आपको तेल की जरूरत बिल्कुल नहीं है। इस अचार को बनाने के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत है। यह अचार उन लोगों के लिए भी बेस्ट है, जो पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं या फिर ऑयल फ्री चीजें खाना पसंद करते हैं। चलिए, जानते हैं कैसे बनेगा यह अचार।

ऑयल फ्री अचार बनाने की सामग्री

  • गाजर-लंबी कटी हुई
  • हरी मिर्च-स्लिट की हुई
  • लहसुन की कलियां
  • खीरा- लंबे कटे हुए
  • फूलगोभी- छोटे साइज में कटी हुई
  • 2 कप विनेगर
  • 2 कप पानी
  • 1 कप चीनी
  • 1 चम्मच सरसों के बीज

ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत

विज्ञापन

सबसे पहले गैस पर एक पतीला चढ़ा कर, उसमें लगभग 2 कप पानी को उबालें। इसके साथ पानी में आपको 2 कप विनेगर भी मिलाना होगा। अब इसे आपको उबालना होगा। इसके बाद इसमें 1 चम्मच चीनी डालें। ध्यान रहे, आपको इसे चाशनी की तरह नहीं पकाना है। आपको इसे सिर्फ 1 उबाल आने तक इस पानी को पकाना है। इसके बाद इसमें 2 चम्मच नमक डाल लें। अब इसमें 1 चम्मच सरसों के बीज डालें। सरसों के बीजों को आप थोड़ा दरदरा कूट भी सकते हैं। इससे अचार का फ्लेवर और भी ज्यादा बढ़िया आएगा। अब पानी को अच्छे से उबालकर ठंडा करना होगा। अब पानी हल्का गुनगुना रह जाए तो इसे एक कांच के बर्तन में ट्रांसफर कर लें। अब सभी सब्जियों को काटकर धो लें। आपको यह सारी सब्जियां पानी वाले कंटेनर में भरना है। ध्यान रहे, पानी को फेंकना नहीं है। अचार में जितना पानी रहेगा, अचार का स्वाद उतना बेहतर आएगा। इस अचार को आप तीन दिन तक रूम टेंपरेचर में रख सकते हैं। तीन दिन बाद यह अचार खाने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- प्री-डायबिटीज के शुरुआती संकेतों को समझें, अभी से कर लें कंट्रोल, नहीं तो जिंदगीभर करना पड़ेगा अफसोस

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola