What is Phubbing: आजकल टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से विकसित हो रही है। इससे एक ओर जहां हमें फायदा होता है वहीं दूसरी ओर यह हमें नुकसान भी पहुंचा रहा है। मोबाइल आज के समय में मनोरंजन ही नहीं बल्कि कामकाज का भी अहम साधन बन गया है। इसके बिना काम करना मुश्किल है लेकिन कई बार यही मोबाइल रिश्ते टूटने की वजह भी बन जाता है।
अक्सर लोग पास-पास बैठकर हाल-चाल लेने की बजाय मोबाइल चलाते रहते हैं। रिश्तेदार और दोस्त आपकी इस आदत को बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन रिलेशनशिप में आपकी यही आदत रिश्ते टूटने का कारण बन सकती है। मोबाइल फोन के कारण विकसित हो रही नई आदतों में से एक है ‘फबिंग’ जो रिश्तों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते है फबिंग क्या है और यह रिलेशनशिप को कैसे नुकसान पहुंचाती है।
फबिंग क्या है?
फबिंग का मतलब है कि आप अपने पार्टनर के साथ होते हुए भी उसके साथ नहीं हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि आप जब देखो तब फोन में बिजी रहते हैं और अपने पार्टनर को इग्नोर करते रहते हैं। फबिंग झगड़े, गलतफहमियों का कारण बन सकता है।
ऐसे रिलेशनशिप को नुकसान पहुंचाती है फबिंग
इंटिमेसी में रुचि कम- फोन की लत रिलेशनशिप में इंटीमेसी की कमी का कारण बन रही है। अक्सर मोबाइल पर स्क्रॉल करते वक्त अगर हमें कोई मजेदार कंटेंट या वीडियो मिल जाए तो हम बाकी काम भूल जाते हैं। इसका सीधा असर हमारे रिश्ते पर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अपने लुक से जीतना चाहती हैं हर किसी का दिल? तो अपनाएं ये स्टाइलिश फॉर्मल लुक
इमोशनल अटैचमेंट में कमी होना- सारा दिन फोन से चिपके रहने के कारण एक-दूसरे से बात करने का समय नहीं मिल पाता है। जब रिलेशनशिप में बाते ही नहीं होंगी तो पार्टनर से दूरियां बढ़ जाएंगी और इमोशनल अटैचमेंट कम हो जाएगा। इससे अकेलापन, नाराजगी जैसी भावनाएं तो पैदा होने ही लगेंगी साथ ही आपका पार्टनर डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता है।
शक होना- अगर आप आमने-सामने बैठकर फोन चलाने में व्यस्त हैं तो इससे आपके पार्टनर के मन में शक जरूर पैदा होगा। इससे पार्टनर को लगेगा कि मोबाइल में ऐसा कौन सा जरूरी काम है जिसे आप नजरअंदाज कर रहे हैं। भले ही आप फोन पर रील्स या अन्य कोई वीडियो देख रहे हों लेकिन आपकी ये आदत झगड़े का कारण बन जाती है।
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
1 hr agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
16 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
17 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
20 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines