---विज्ञापन---

Periods Mood Swings: पीरियड्स में मूड स्विंग से मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Periods Mood Swings: पीरियड के दौरान अगर आपका भी मूड स्विंग्स होता है और इसके चलते आप काफी परेशान हो जाते हैं, तो यहां दिए गए कुछ घरेलु उपाय को अपना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Periods Mood Swings: पीरियड के समय लगभग सभी महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती होती है, जिसमें से मूड स्विंग्स भी एक है। वैसे तो ये एक आम बात है, लेकिन इस दौरान मूड स्विंग कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। कई महिलाओं को मूड स्विंग्स के कारए बेवजह गुस्सा आना और चिड़चिड़ापन का सामना करना पड़ता है। इस वजह से आपका कई बार काम में मन नहीं लगता है, यहां तक की कई बार आपका काम भी खराब हो जाता है।

महिलाओं के शरीर में कई सारे हार्मोनल बदलाव होने के चलते वह कुछ अलग-सा बर्ताव करती हैं। इसके साथ ही शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द भी रहता है, जिसके कारण उनका मूड स्विंग्स और बढ़ जाता है। आइए यहां जानते हैं कि आप पीरियड्स में मूड स्विंग से छुटकारा पाने के लिए आप किन-किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

ऐसे पाएं मूड स्विंग्स से छुटकारा

1.पीरियड्स में महिलाओं को सबसे पहले तो भरपूर नींद लेनी चाहिए। नींद लेने से  शरीर में हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं और इससे मूड स्विंग को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

---खबर नीचे जारी है---

2.पीरियड्स के दौरान कई महिलाएं चलना फिरना बंद कर देती है और बेड पर लेटी रहती हैं इसके कारण भी मूड स्विंग हो सकता है। इसके लिए आप पीरियड के दौरान अपने दिमाग को डाइवर्ट करने के लिए वॉक जरूर करें। ऐसे में आप अपना मन बदलने के लिए अपने किसी दोस्त के साथ टहलने निकल सकते हैं,जिससे बात करके आपको अच्छा लगता हो। ऐसा करने से मूड स्विंग से आराम मिल सकता है।

3.पीरियड के दौरान योग या मेडिटेशन करना चाहिए इससे मूड स्विंग कम हो सकता हैं। मेडिटेशन करने से स्ट्रेस लेवल कम होता है।  इसके लिए आप सुबह और शाम दोनों टाइम मेडिटेशन कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

4.पीरियड्स में मूड स्विंग की परेशानी को कम करने के लिए हेल्दी डाइट सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और लिक्विड आदि चीजों को शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 30, 2024 01:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola