Period Stain Removal: क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि कॉलेज की क्लास, ऑफिस मीटिंग या मेट्रो में अचानक आपके पीरियड्स आ गए हों और कपड़ों पर दाग लग गया हो? ऐसी सिचुएशन में अक्सर महिलाएं परेशान हो जाती हैं. कुछ महिलाएं ऐसे समय में टिश्यू से दाग को जोर-जोर से रगड़कर हटाने की कोशिश करती हैं, पर ऐसा करने से दाग कपड़े पर फैल भी सकता है. लेकिन, इस छोटी-सी परेशानी से बचने के लिए आपको अपने बैग में एक ऐसी चीज रखने की जरूरत है, जो आपको इस परेशानी से बचा सके. आइए जानते हैं वो कौन-सी चीज है, जो आपको अपने बैग में पीरियड्स स्टेन से बचने के लिए रखनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- साबुन छोड़कर बॉडी वॉश लेना चाहिए? नहाने की इन दोनों चीजों में समझें बड़ा फर्क
बैग में रखें छोटा किट
अपने बैग में पीरियड्स स्टेन जैसी सिचुएशन के लिए एक किट रखें, जिसके अंदर आप एक स्प्रे बोतल में साफ पानी रखिए, साथ में 2 से 3 सफेद या हल्के रंग के साफ, मुलायम कपड़े के छोटे टुकड़े और सबसे जरूरी बेकिंग सोडा.
दाग लगते ही रगड़ना नहीं
अगर कपड़े पर ताजा दाग लग गया है तो उसे सूखे टिश्यू से घिसने के बजाय हल्के हाथ से दबाकर एक्स्ट्रा खून के ड्रॉपलेट्स निकाल लीजिए. दाग को रगड़ने से दाग कपड़े के रेशों में फैल सकता है. अब जो कपड़े के टुकड़े आपके पास थे उन पर पानी स्प्रे करके दाग के किनारे से बीच की तरफ धीरे-धीरे दबाकर साफ करिए.
बेकिंग सोडा है हीरो
अगर दाग ज्यादा देर का हो गया है तो आप अपने बैग में रखा बेकिंग सोडा साफ पानी में मिलाकर थोड़ा-सा पेस्ट बना लीजिए. इस पेस्ट को कपड़े पर दाग वाली जगह थोड़ी देर के लिए लगाकर इसे साफ कर दीजिए.
पीरियड शुरू होने से पहले तैयारी
- अगर आपको अपने साइकिल में पीरियड्स की डेट का अंदाजा है तो अपने साथ पहले से ही सैनिटरी पैड या टैम्पॉन कैरी करें.
- आप चाहें तो अगर आपकी डेट आने की पॉसिबिलिटी है तो गहरे रंग के कपड़े पहनें ताकि दाग अगर लग भी जाए, तो इतना दिखे नहीं.
- आप अपने साथ कोई शॉल या दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं ताकि पीरियड्स के टाइम पर दाग लगने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकें.
यह भी पढ़ें: बेड से निकाल रहे हैं हल्के कंबल तो ऐसे करें सफाई, धोने की नहीं पड़ेगी जरूरत, निकल जाएगी बदबू और नजर आएगी चमक
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines