Perfect Jawline: इन 5 फेशियल एक्सरसाइज से कम करें चेहरे की चर्बी, कुछ ही दिनों में पाएं शार्प जॉलाइन

Perfect Jawline: इन 5 फेस एक्सप्रेशंस को रोजाना करने से आपकी जॉलाइन शार्प दिखने लगेगी और चेहरे की चर्बी तेजी से कम होगी।

Perfect jawline

परफेक्ट जॉलाइन

Perfect Jawline: अगर आप भी परफेक्ट जॉलाइन पाने के लिए जिम या महंगे ट्रीटमेंटस का सहारा लेने की सोच रहे हैं तो न लें क्योंकि चेहरे की चर्बी कम करने और जॉलाइन को शार्प बनाने के लिए कुछ खास फेस एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन एक्सरसाइज को रोजाना करने से चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं और कुछ ही दिनों में असर दिखने लगता है।

1. फिश फेस 

यह एक्सरसाइज बेहद आसान है और चेहरे की चर्बी को कम करने में मदद करता है। अपने गालों को अंदर की तरफ खींचें होंठों को मछली के जैसा बनाएं और 10 सेकंड तक होल्ड करें। इसे दिन में 10-15 बार दोहराएं।

2. च्विंग गम एक्सरसाइज

च्विंग गम चबाने से जबड़े और गालों की मांसपेशियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। यह एक्सरसाइज आपके जॉलाइन को परफेक्ट शेप देने में मदद करता है। बिना शुगर वाली च्युइंग गम चबाने की आदत डालें।

3. जीभ से निचले होंठ को छूना

इस एक्सरसाइज के लिए अपनी जीभ को बाहर निकालें और इसे निचले होंठ को छूने की कोशिश करें। इसे 10-15 सेकंड तक होल्ड करें और 5-10 बार दोहराएं। यह डबल चिन को कम करने में असरदार है।

4. हवा से गाल फुलाना 

गहरी सांस लें और हवा को दोनों गालों में भरें। अब हवा को एक गाल से दूसरे गाल में धीरे-धीरे ट्रांसफर करें। 15 सेकंड तक यह प्रक्रिया करें और 10 बार दोहराएं। इससे गालों की चर्बी कम होती है।

5. स्माइल एंड होल्ड

एक बड़ी स्माइल दें और इसे 10-15 सेकंड तक होल्ड करें। इससे चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं और गालों की चर्बी कम होती है। इसे दिन में 10-12 बार करें।

नियमित रूप से करें यह एक्सरसाइज और पाएं शार्प जॉलाइन। इसके साथ ही हेल्दी डाइट लेना और पर्याप्त पानी पीना न भूलें। आप भी इन टिप्स को अपनाकर अपने फेस की शेप में फर्क देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ