Viral Tea Loyalty Check In Hindi: प्यार और इश्क में सब जायज है… यह तो हमने सिर्फ सुना था, लेकिन आज इसे बखूबी सोशल मीडिया पर होते हुए देख भी रहे हैं. आजकल एक नया और अजीबोगरीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने पार्टनर की वफादारी यानी लॉयल्टी चेक करने के लिए हाथों पर गरम चाय गिरा रहे हैं. आपने कभी ऐसा सोचा था कि कोई ऐसा ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर वायरल होगा, जिसमें दर्द का एहसास होने के बाद भी हाथों को नहीं छोड़ना. हालांकि, यह ट्रेंड जितना वायरल है, उतना ही खतरनाक और समझ से परे भी बताया जा रहा है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यह नया ट्रेंड क्या है जिसे लोग ट्राई करते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- घर पर Air Purifier के फिल्टर कैसे करें साफ? इन टिप्स को फॉलो करें, बच जाएंगे हजारों रुपये
हाथ पर चाय गिराकर लॉयल्टी चेक करने का ट्रेंड
इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लोग अपने पार्टनर के हाथ पर गर्म चाय गिराते हुए नजर आ रहे हैं और लॉयल्टी चेक कर रहे हैं. बता दें, Gen-Z के इस नए ट्रेंड ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. इस ट्रेंड को सबसे पहले एक्स पर @SantaniSubhajiT नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.
पार्टनर में एक चैलेंज की तरह हो रहा वायरल
यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है. लोग इसे एक चैलेंज की तरह ले रहे हैं और इसे पूरा करना रिलेशनशिप की वफादारी मान रहे हैं. कुछ लोग इसे मजे के लिए कर रहे हैं, लेकिन वे इस बात से अंजान हैं कि हाथों पर चाय गिरना कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है. कई लोग इसे प्रेशर में आकर फॉलो कर रहे हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें.
चाय से लॉयल्टी टेस्ट करने के नुकसान
- स्किन जलने का खतरा
- स्किन डैमेज हो जाना
- इंफेक्शन का रिस्क होना
- दर्द का एहसास ज्यादा होना
- रिलेशनशिप में भरोसा टूटना
- गलत मैसेज फैलना
ऐसे पहचानें पार्टनर वफादार है या नहीं
- बातचीत का कम हो जाना- अगर पार्टनर एकदम बातचीत कम कर दे या बिना रुचि के बात करे तो समझ लें.
- झगड़े बढ़ाना- एक वक्त होता है जब पार्टनर समझता ही नहीं कि आप कहना क्या चाह रहे हैं या इसमें आपकी कितनी गलती थी. वह बस झगड़ा करके आपको हर्ट करता है.
- भरोसा कम होना- एक रिश्ता भरोसे की नींव पर खड़ा होता है और ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपके ऊपर भरोसा ही नहीं कर रहा है तो कहीं ना कहीं कमी हो रही है.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी जाना चाहते हैं सूरजकुंड मेला? यहां जानिए रास्ते, टिकट से लेकर सबकुछ
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
7 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
7 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
11 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
11 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
12 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
13 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
16 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines