Yellow Cover Cleaning Tips: फोन का ट्रांसपेरेंट कवर फोन पर सुंदर तो बहुत लगता है लेकिन यह गंदा भी बहुत जल्दी हो जाता है. इस फोन को किसी भी सतह पर रखा जाए यह गंदा होना शुरू हो जाता है और इसपर गंदगी पीलेपन के रूप में दिखती है. वहीं, सूरज की यूवी लाइट, हीट और ऑयल कवर को पीला कर देते हैं. चमकते हुए इस कवर पर पीलापन बहुत जल्दी नजर आने लगता है. ऐसे में इस पीले कवर (Peela Phone Cover) को साफ करने के लिए यहां दिए हैक्स आजमाकर देखे जा सकते हैं. ये हैक्स आजमाने आसान भी हैं.

यह भी पढ़ें - शावर से रुक-रुककर आ रहा है पानी? प्लंबर बुलाने से पहले आजमा लें ये आसान ट्रिक

---विज्ञापन---

ट्रांसपेरेंट कवर को कैसे करें साफ

बेकिंग सोडा और पानी

ट्रांसपेरेंट कवर को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें. इस घोल को ट्रांसपेरेंट कवर पर लगाएं और कवर को इस घोल के साथ ही 10 से 15 मिनट रखा रहने दें. इसके बाद पानी से कवर को साफ कर लें. आपको दिखेगा कि कवर का पीलापन साफ हो जाएगा.

---विज्ञापन---

साबुन पानी का नुस्खा

साबुन और पानी से कवर की सफाई की जा सकती है. फोन पर से ट्रांसपेरेंट कवर को हटाएं और कवर पर कुछ बूंदे लिक्विड डिश सोप की डाल दें. अब किस साफ कपड़े या स्पॉन्ज से कवर को घिसें. इससे कवर पर चिपकी पीली परत निकलने लगेगी और कवर साफ होने लगेगा.

---विज्ञापन---

रबिंग एल्कोहल का नुस्खा

क्लियर कवर (Clear Cover) को चमकाने के लिए रबिंग एल्कोहल मेथड काम आ सकता है. पीले ट्रांसपेरेंट कवर को साफ करने के लिए किसी कपड़े पर थोड़ा सा रबिंग एल्कोहल का लें और उसे कवर पर मलें. रबिंग एल्कोहल लगाने के बाद कवर को कुछ देर तक अलग रखा रहने दें. इससे कवर से पीलापन साफ होने लगता है.

---विज्ञापन---

हाइड्रोजन पैरोक्साइड

पीले ट्रांसपेरेंट कवर को साफ को साफ करने के लिए बाजार से हाइड्रोजन पैरोक्साइड का इस्तेमाल किया जा सकता है. हाइइ्रोजन पैरोक्साइड को किसी बर्तन में डालें और उसमें ट्रांसपेरेंट कवर को डालकर डुबोकर रखें. 1-2 घंटे तक इस कवर को डुबोए रखने के बाद कवर को बहते पानी से धोएं. कवर का पीलापन साफ हो जाएगा. इस बात का खास ध्यान रखें कि आप हाइड्रोजन पैरोक्साइड में फोन कवर को बहुत ज्यादा देर ना रखें. इससे कवर का प्लास्टिक कमजोर पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

टूथपेस्ट से करें सफई

पीले कवर की सफाई के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें. टूथपेस्ट को रुमाल पर लगाएं और पीले कवर को घिसें. टूथपेस्ट को रुमाल पर लगाकर गोलाई में घुमाएं और साफ करें. इससे कवर साफ होने लगता है. कुछ देर तक कवर को घिसने के बाद गर्म पानी से साफ करें. इससे कवर चमक जाता है.

यह भी पढ़ें- बेड-सोफा के नीचे जम गई है धूल तो बिना खिसकाए इस तरह करें सफाई, निकल जाएगी गंदगी