Peanut Vs Almond: सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने के कई फायदे हो सकते हैं। इसलिए ड्राई फ्रूट्स को सुपरफूड भी कहा जाता है। बादाम और मूंगफली का रंग छिलने के बाद एक जैसा ही दिखने लगता है। कई लोगों के लिए ये तय करना भी मुश्किल होता है कि कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद और प्रोटीन से भरपूर होता है। मूंगफली और बादाम के बीच के अंतर के बारे में बात किया जाए तो यह आपके हेल्थ पर डिपेंड करता है। ये दोनों ही कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद और प्रोटीन से भरपूर होता है?
मूंगफली के फायदे
1.मूंगफली में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
2.ये प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे कई लोग अपने वर्कआउट के बाद भी खाते हैं।
3.साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई, सेलेनियम और रेसवेरेट्रॉल भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।
4.मूंगफली का सेवन आप अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कर सकते है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पोटेशियम हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
बादाम के फायदे
1.बादाम ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन-ई और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्रेन के टिशू को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
2.बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
3.बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन और फाइबर होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने और आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करते हैं।
जानें दोनों में फर्क
बादाम की तुलना में मूंगफली में अधिक प्रोटीन होता है, वहीं बादाम में विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड फैट अधिक होते हैं। बादाम की तुलना में मूंगफली से होने वाली एलर्जी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। इसलिए दोनों आपके शरीर के जरूरतों पर निर्भर करता है कि आपके लिए बादाम हेल्दी होगा या मूंगफली। अगर आपको पहले से किसी तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
38 mins agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
2 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
4 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
20 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
20 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
21 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
23 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines