Peanut Laddu Recipe: सर्दियों की धूप में बैठकर मूंगफली खाना लगभग सभी को पसंद होता है, जो आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मूंगफली के लड्डू खाना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप इस लड्डू का सेवन सीमित मात्रा में करते हैं, तो आपकी हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर रह सकती हैं। सर्दियों में मूंगफली के लड्डू खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…
सामग्री
मूंगफली- 1 कप
घी- 2 स्पून
गुड़- हाफ कप
इलायची पाउडर- 1 छोटी चम्मच
घिसा हुआ नारियल- हाफ कप
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
विधि
1.सबसे पहले मूंगफली को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद भुनी हुई मूंगफली के छिलके उतार लें।
2.अब रोस्टेड मूंगफली को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
3.एक कढ़ाई में गुड़ डालना है और फिर गुड़ को धीमी आंच पर अच्छे से पिघला लेना है।
4.अब गुड़ के पिघल जाने के बाद गैस बंद कर दें।
5.जब गुड़ हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें पिसी हुई मूंगफली को एड कर लें ।
6.इसके साथ ही इलायची पाउडर और हाफ कप घिसा हुआ नारियल भी एड कर लें और इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
7.अब आप इस मिक्सचर को लड्डू का शेप दे सकते हैं।
8.जब मूंगफली के लड्डू ठंडे हो जाएं, तब आप इन्हें सर्व कर सकते हैं।
इनका टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। बता दें कि इन लड्डुओं को आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। इस लड्डू को लगभग हफ्ते भर तक मूंगफली के लड्डू खराब नहीं होंगे। हर रोज 1 से 2 मूंगफली के लड्डू खाने से ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें मूंगफली से एलर्जी है वह इसका सेवन न करें।
ये भी पढ़ें- इन दो महीनों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो जाएगी खराबऐसे करें
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
4 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
7 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
8 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
9 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
11 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
13 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
14 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines