Mungfali Ka Paratha or Sabji Banane Ka Tarika: मूंगफली ठंड के मौसम की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है.आमतौर पर इसे भूनकर या स्नैक्स की तरह खाया जाता है, लेकिन मूंगफली से कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं. खासकर पराठा और सब्जी, अगर आप चाहें तो इसे वीकेंड के वेन्यू में शामिल कर सकते हैं. इन दोनों को बनाना बहुत ही आसान है, जिसे बहुत ही कम समय में तैयार किया जा सकता है. अगर आपको इसकी रेसिपी नहीं मालूम तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.यहां पर आप जानेंगे मूंगफली के दो ऐसे आसान और लजीज व्यंजन जिन्हें आप रोजमर्रा के खाने में भी शामिल कर सकते हैं.
मूंगफली की सब्जी
इसे भी पढ़ें- सर्दी का राजा कौन सा फल है? ठंड में बीमारियों को दूर रखेगा यह Fruit
सामग्री
- मूंगफली- 2 कप
- पाव भाजी मसाला- 1 चम्मच
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- रिफाइंड तेल- 1 चम्मच
- टमाटर प्यूरी- 1 कप
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1 छोटा चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
विधि
- मूंगफली को बर्तन में रातभर भिगोने के लिए रख दें. सुबह पानी निकालकर पकाने के लिए इस्तेमाल करें.
- गैस पर कड़ाही को गर्म करने के लिए रखें. तेल डालकर जीरे का तड़का लगाएं और टमाटर डालकर प्यूरी पकाएं.
- फिर धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला और हल्दी पाउडर डालें. 2 मिनट तक पकाकर मूंगफली डालें.
- अपने स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च डालकर ढक्कर रख दें.
- इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें इसका स्वाद यकीनन सबको पसंद आएगा.
मूंगफली का पराठा
सामग्री
- गेहूं का आटा- 1 कप
- मूंगफली- आधा कप
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- करी पत्ता- 2
- चना दाल- आधा कप
- तेल- पराठे सेंकने के लिए
विधि
- आटा को छान लें.
- नमक और पानी की मदद से आटा गूंथ लें. कुछ देर के लिए इसे रखें और मूंगफली का मिश्रण तैयार करें.
- एक पैन में तेल डालें और फिर मूंगफली, चना दाल, करी पत्ता को सूखा भूनें.
- जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें.
- ठंडा करने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीसें और सभी मसाले डालकर मिश्रण तैयार करें.
- अब आटे की लोई तैयार करें और बेलकर मिश्रण को भरकर पराठे तैयार करें.
- हल्की आंच पर पराठे को सेंककर दोनों तरफ से पकाएं. बस आपके पराठे बनकर तैयार हैं.
इसे भी पढ़ें- Children’s Day Recipe: बच्चे छोड़ देते हैं पूरा लंच बॉक्स? चॉकलेट के अप्पे बनाकर देखें, चट हो जाएगा डिब्बा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 hr agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 hr agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
3 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
19 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
19 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
20 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
22 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines