How Pav Bhaji Paratha is Made: रात के खाने में अगर कुछ अच्छा हो तो मजा ही आ जाता है. इंसान की सारी थकान दूर हो जाती है और मूड भी काफी अच्छा हो जाता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज दाल रोटी या सब्जी रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है. हम आपको पाव भाजी पराठा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसे चटनी या प्याज-टमाटर की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि आपके परिवार में लगभग सभी को पसंद आएगा, जिसे एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने की फरमाइश की जाएगी. हालांकि, बहुत कम लोग इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो अपनी सुरक्षा का रखें ध्यान, पुलिस ऑफिसर ने बताया ये सेफ्टी टिप्स आपको रखेंगे सेफ
पाव भाजी पराठा की रेसिपी
सामग्री
- गेहूं का आटा- 3 कप
- उबले आलू- 2 कप
- उबली मटर – आधा कप
- टमाटर- 3 (बारीक कटे)
- पाव भाजी मसाला- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हई)
- प्याज- 1 (बारीक कटा)
- हरा धनिया
- तेल- सेंकने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कड़ाही में थोड़ा मक्खन या तेल डालें और हल्की आंच पर प्याज भूनें.
- लगातार चलाते हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. अब इसमें आलू, मटर, शिमला मिर्च, पाव भाजी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मैश करें. आखिर में हरा धनिया मिलाएं और ठंडा होने दें.
- अब गेहूं के आटे में थोड़ा नमक डालकर नरम आटा गूंथ लें और आटे की लोई तैयार करें और पाव भाजी स्टफिंग भरें और गोल पराठा बेल लें. तवे पर तेल डालें और पराठा दोनों तरफ से हल्की आंच पर सेक लें.
- बस आपके पाव भाजी के पराठे बनकर तैयार हैं, जिसे एक प्लेट में निकालें और ऊपर से मक्खन डालकर गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये 5 जगहें, यहां जानिए सिर्फ 10 हजार में कैसे प्लान करें ट्रिप
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
3 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
17 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
18 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
20 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
21 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines