Patanjali News: क्या पतंजलि डायबिटिक केयर लिक्विड सच में हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है? जानिए

Patanjali News: शुगर की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए लोगों को अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने होते हैं और दवा लेनी होती है। मगर कई बार आयुर्वेदिक उपाय भी ऐसी बीमारियों का इलाज करने में सफल होते हैं। पतंजलि का डायबिटिक केयर लिक्विड ऐसी दवा है, जो शुगर को नियंत्रित करने में काफी सहायक है।

Source-patanjali

Patanjali News: भारत में डायबिटीज एक गंभीर बीमारी बन चुकी है। आजकल की तेज और बदलती जीवनशैली, अनहेल्दी ईटिंग और तनाव के कारण ऐसा हो रहा है। हालांकि, डायबिटीज में आधुनिक दवाएं तुरंत असर करती हैं लेकिन कई लोगों को अब आयुर्वेदिक विकल्पों की तलाश है। पतंजलि द्वारा तैयार डायबिटिक केयर लिक्विड एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो शुगर के मरीजों के लिए एक प्राकृतिक समाधान होने का दावा करता है। लेकिन क्या यह सच में असरदार है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

पतंजलि डायबिटिक केयर लिक्विड क्या है?

यह एक आयुर्वेदिक टॉनिक है जिसे विशेष रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें विभिन्न औषधीय पौधों जैसे जामुन, करेला, गिलोय, गुड़मार, आंवला, त्रिफला, बेल और अन्य हर्ब्स का समावेश होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज़्म को संतुलित करने और इंसुलिन के नेचुरल प्रोडक्शन को बढ़ावा देने का दावा करता है।

विज्ञापन

डायबिटिक केयर लिक्विड में मौजूद तत्व

करेला- इस लिक्विड में चारांटिन नामक तत्व होता है, जो खून में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

जामुन- यह फल और इसके बीज ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मददगार होते हैं।

गिलोय- इम्यूनिटी को मजबूत करने वाली यह जड़ी बूटी शुगर कंट्रोल करने में भी सहायक हो साबित होती है।

विज्ञापन

गुड़मार- इस जड़ी बूटी को शुगर डिस्ट्रॉयर भी माना जाता है क्योंकि यह मीठे की क्रेविंग्स को कम करता है और ब्लड शुगर के अवशोषण को कम करता है।

विज्ञापन

कैसे लाभ पहुंचाता है यह लिक्विड?

पतंजलि डायबिटिक केयर लिक्विड का काम होता है शरीर के नेचुरल शुगर के स्तर को बैलेंस करना होता है। इससे कई फायदे होते हैं। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जिससे भोजन ठीक से पचता है। इस लिक्विड के सेवन से लिवर और पैंक्रियाज के कार्य में भी सुधार होता है। यह खून में बढ़े हुए शुगर को कंट्रोल करते हैं।

क्या वाकई यह दवा असरदार है?

यह उत्पाद एक ऐसा सप्लीमेंट है, जो न सिर्फ डायबिटीज का इलाज करता है बल्कि टाइप-2 डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों को भी कंट्रोल करता है। यह दवा बाबा रामदेव द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि के साइंस सेंटर में सभी परीक्षणों के साथ तैयार और लोगों को उपलब्ध करवाई गई है। इस दवा को बिना चीनी मिलाए बनाया गया है। इसमें 7 आयुर्वेदिक अर्क होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ