Yoga And Meditation: पतंजलि गुरुकुलम में छात्रों की पढ़ाई के साथ ही उनके विकास पर ध्यान दिया जाता है. आज के समय में जहां बच्चे सिर्फ किताबी ज्ञान के पीछे भागते हैं और जीवन में पीछे रह जाते हैं. वहां पतंजलि गुरुकुलम बच्चों के विकास के लिए बेहतर विकल्प है. पतंजलि गुरुकुलम में न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई पर जोर दिया जाता है बल्कि उनके विकास के लिए योग, ध्यान और यज्ञ जैसे कार्यक्रम किये जाते हैं. इससे गुरुकुल में छात्रों का अच्छे से विकास होता है.
योग और ध्यान से शुरू होता है दिन
पतंजलि गुरुकुलम आज के समय में आधुनिक और वैदिक शिक्षा के लिए सबसे अच्छा है. यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है. छात्र पतंजलि गुरुकुलम में रोजाना सुबह उठने के बाद योगासन और ध्यान करते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास करना है. रोजाना योग और ध्यान करने से छात्रों को कई लाभ मिलते हैं. इससे उनकी क्षमताओं में वृद्धि होती है. छात्रों को अनुशासन भी सिखाया जाता है. सभी को अपनी दिनचर्या को अनुशासन के साथ फॉलो करना होता है.
विद्यार्थियों के लिए योग और ध्यान के लाभ
एकाग्रता में वृद्धि – योग और मेडिटेशन करना शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए अच्छा होता है. नियमित योग से एकाग्रता बेहतर होती है. मन शांत होता है. इससे पढ़ाई पर फोकस बढ़ता है. इस तरह से छात्रों के लिए योग और ध्यान बहुत ही फायदेमंद है.
तनाव से मुक्ति – प्राणायाम और अनुलोम-विलोम आदि योग और ध्यान करने से तनाव से मुक्ति मिलती है. तनाव से मुक्ति मिलती है तो पढ़ाई में मन लगता है. योग और ध्यान से नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है.
शारीरिक स्वास्थ्य – योग सिर्फ मानसिक तौर पर ही लाभकारी नहीं होता है. योग करने से शारीरिक सेहत अच्छी होती है. शरीर लचीला होता है और ब्लड फ्लो बेहतर रहता है. छात्रों को भविष्य होने वाली शारीरिक समस्याओं से बचे रहते हैं.
अनुशासन और संतुलन – योग और ध्यान करने से छात्रों के जीवन में संतुलन आता है. छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा आती है. आत्मविश्वास बढ़ता है. छात्रों में इससे अनुशासन आता है.
आधुनिक शिक्षा के साथ यज्ञ और वेदों का ज्ञान
गुरुकुल में छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही वेदों का ज्ञान दिया जाता है. गुरुकुलम में छात्रों के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाता है. ऐसा करने से छात्रों को मानसिक एकाग्रता प्राप्त होती है. बुद्धि तेज होती है और समस्त स्वास्थ्य में सुधार आता है. हिंदू धर्म में यज्ञ को बहुत ही लाभकारी माना जाता है. यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे छात्रों की स्मृति क्षमता और ऊर्जा स्तर बढ़ता है.
ये भी पढ़ें – सर्वांगीण विकास के लिए बेस्ट है पतंजलि गुरुकुलम, खेलों के माध्यम से होती है फिजिकल ग्रोथ
संबंधित खबरें
Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
35 mins agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
2 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
2 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
3 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
4 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
5 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
8 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
22 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines