Pasine Ki Badbu Kaise Dur Kare: गर्मियों में पसीना आना जायज है. अब पसीना तो कुछ देर हवा में बैठने पर सूख जाता है लेकिन पसीने से आने वाली बदबू दिनभर के लिए साथ रह जाती है. कई बार तो लोग भी आपसे इस बदबू के कारण दूर रहने लगते हैं. पसीने की ये बदबू कई बार नहाने के बाद भी नहीं जाती है. वहीं, बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें चाहे कितना ही पसीना आ जाए लेकिन शरीर से बदबू नहीं आती. असल में पसीने के साथ बैक्टीरिया मिल जाने पर बदबू (Sweat Smell) आती है और ऐसे में अगर बैक्टीरिया को दूर कर दिया जाए तो पसीना आने पर भी शरीर से तेज दुर्गंध नहीं आती. यहां जानिए वो कौन से घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से पसीने की बदबू को दूर किया जा सकता है.
पसीने की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
ग्रीन टी आएगी काम
ग्रीन टी बैग्स की मदद से पसीने की बदबू दूर की जा सकती है. इसके लिए ग्रीन टी बैग्स को हल्के गर्म पानी में डुबो लें. अब इन टी बैग्स को लेकर अपने अंडरआर्म्स पर लगा लें. कुछ देर रखने के बाद हटा लें. ध्यान रहे कि टी बैग्स ज्यादा गर्म ना हों बल्कि ठंडे ही हों. कुछ दिन कुछ-कुछ देर के लिए ये टी बैग्स अंडरआर्म्स पर लगा लिए जाएं तो बदबू से छुटकारा मिलता है.
बेकिंग सोडा भी है असरदार
अंडरआर्म्स से आने वाली पसीने की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा स्किन रेचुरल एसिड्स को बैलेंस करता है और बगलों से आने वाली बदबू को दूर करने में मदद करता है. बेकिंग सोडा में हल्का पानी मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है. इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और जब यह पेस्ट सूख जाए तो धोकर हटा लें.
हल्दी लगाएं इस तरह
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है और बैक्टीरिया को मारने का काम करती है. ऐसे में अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए हल्दी लगाई जा सकती है. अंडरआर्म्स में से बदबू आने पर हल्दी को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. बदबू कम होने लगती है.
सेब का सिरका भी है फायदेमंद
पसीने की बदबू दूर करने के लिए सेब का सिरका भी लगाया जा सकता है. सेब का सिरका बैक्टीरिया को हटाता है और इससे अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू दूर होती है. एक चम्मच सेब का सिरका लेकर उसे 2 चम्मच पानी में मिला लें. इस मिश्रण को रूई की मदद से अंडरआर्म्स पर लगा लें. पसीने की बदबू दूर होने लगती है. सुबह-शाम इस नुस्खे को जरूर आजमाएं.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- एंटीबैक्टीरियल साबुन से नहाने पर बैक्टीरिया दूर होते हैं जिससे पसीने की बदबू भी कम हो जाती है.
- अंडरआर्म्स को शेव करने पर बैक्टीरिया के कारण आने वाली पसीने की बदबू कम होने लगती है.
- रोजाना साफ कपड़े पहनें और रोजाना कपड़े धोएं. इससे स्किन और कपड़ों दोनों पर ही पसीने की बदबू जमी नहीं रहती है.
- कई बार स्ट्रेस से भी बहुत ज्यादा पसीना आता है. ऐसे में स्ट्रेस कंट्रोल करके पसीने को भी कंट्रोल (Sweat Control) किया जा सकता है.
- अगर कोई खाने की चीज शरीर की बदबू की वजह बन रही है तो उस चीज को खाने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें- इस एक गलती की वजह से आप भी हो सकते हैं गंजे, डॉक्टर ने कहा भूल से भी इग्नोर ना करें यह साइन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
4 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
5 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
7 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
7 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
10 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
11 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
12 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
12 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
14 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines