Pasine Ki Badbu Se Kaise Chutkara Paye: गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है, लेकिन कई लोगों को जरूरत से ज्यादा आता है और साथ में बदबू की भी शिकायत होती है. शरीर से बदबू आना अच्छा नहीं लगता और किसी के पास बैठने पर असहज महसूस होता है. साथ ही, इसकी बदबू आत्मविश्वास पर भी असर डालती है. ऐसे में अगर आप महंगे डियो या परफ्यूम के बजाय कोई नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं तो एक देसी पत्ता आपकी मदद कर सकता है. यह पत्ता नीम है जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर की बदबू को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई लौंग के पानी से दूर हो सकते हैं मुंहासे? जानें वायरल ब्यूटी हैक का सच
क्यों होती है शरीर से बदबू?
शरीर की बदबू सीधे पसीने से नहीं आती, बल्कि स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने को तोड़ते हैं, जिससे बदबू पैदा होती है. अगर साफ-सफाई का ध्यान ना रखा जाए या शरीर में टॉक्सिन्स ज्यादा हों तो यह समस्या बढ़ जाती है.
नीम के पत्ते इस्तेमाल करने के फायदे?
- यह शरीर से बैक्टीरिया को खत्म करता है और बदबू आने की समस्या को कम करता है.
- स्किन को साफ और फ्रेश रखता है और पसीने की दुर्गंध को कम करता है.
- स्किन इंफेक्शन से बचाता है और पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने का काम करता है.
नीम के पत्ते कैसे इस्तेमाल?
- नीम के पानी से नहाएं- एक मुट्ठी नीम के पत्ते लें और फिर इन्हें पानी में उबाल लें. थोड़ा ठंडा करने के बाद पानी में मिलाकर नहाएं. आप रोजाना नीम के पत्तों से नहा सकते हैं.
- नीम का पेस्ट लगाएं- पेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप फ्रेश नीम के पत्तों को पीस लें और इस पेस्ट को बगल और ज्यादा पसीना आने वाली जगह पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें और यह बैक्टीरिया को खत्म करेगा.
- नीम और गुलाब जल का पेस्ट- सबसे पहले नीम का पेस्ट बनाएं और उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं. अब इसे पसीने वाली जगहों पर लगाएं. इससे स्किन फ्रेश और खुशबूदार बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें- LPG के बाद भारत में Diet Coke की किल्लत! अचानक कैसे खत्म हो गया स्टॉक?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
12 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
15 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines