LPG के बाद भारत में Diet Coke की किल्लत! अचानक कैसे खत्म हो गया स्टॉक?
Why Diet Stock Is Out: भारत में LPG सिलेंडर के बाद डाइट कोल्ड ड्रिंक के स्टॉक में कमी नजर आने लगती है, लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? क्या लोग जरूरत से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने लगे हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Diet Cold Drink Stock: भारत में कई दिनों कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही हैं. LPG गैस सिलेंडर के संकट की खबरों के बाद अब डाइट कोक भी बाजार से गायब होने लगी है. यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन दिल्ली मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसका स्टॉक खत्म होने की खबरें हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि इतनी लोकप्रिय ड्रिंक बाजार से गायब हो गई? आइए आसान भाषा में समझते हैं इसके पीछे की असली वजह.
एल्युमिनियम कैन की कमी
2 / 6डाइट कोक भारत में ज्यादातर सिर्फ कैन में बिकती है, लेकिन अभी सबसे बड़ी समस्या यही है कि इन कैन्स की सप्लाई ही रुक गई है. खाड़ी देशों से आने वाला एल्युमिनियम प्रभावित हुआ और ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण शिपमेंट में देरी हुई है.
मिडिल ईस्ट का असर
3 / 6मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव ने सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि कई इंडस्ट्री को प्रभावित किया है. इससे शिपिंग रूट प्रभावित हुए हैं और कच्चे माल की सप्लाई धीमी पड़ गई है. यही वजह है कि कंपनियां समय पर स्टॉक नहीं पहुंच पा रही हैं.
LPG संकट का भी कनेक्शन
4 / 6रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैन बनाने वाली फैक्ट्रियों में गैस का इस्तेमाल होता है. गैस की कमी से फैक्ट्रियों का उत्पादन घटा है और कुछ प्रोडक्शन लाइन बंद करनी पड़ी यानी LPG संकट ने इस समस्या को और बढ़ा दिया.
बढ़ती डिमांड
5 / 6आजकल लोग हेल्थ कॉन्शियस हो रहे हैं और कम अनहेल्दी चीजों का सेवन कर रहे हैं. इसलिए Diet Coke की डिमांड लगातार बढ़ रही थी, लेकिन सप्लाई कम हो गई. इससे डिमांड ज्यादा हो गई, लेकिन सप्लाई ना होने की वजह से ही गायब हो गई है.
गर्मी का सीजन भी बना कारण
6 / 6अप्रैल और मई में ठंडे पेय की खपत अपने पीक पर होती है. गर्मी में मांग तेजी से बढ़ती है और इसी समय सप्लाई बाधित हो गई. इसके साथ ही शेल्फ खाली दिखने लगे और कोल्ड ड्रिंक की किल्लत होने लगी.