Pariksha Pe Charcha 2025: हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा होने से पहले छात्रों के साथ चर्चा करते है जिसे परीक्षा पर चर्चा कहा जाता है। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आठवां संस्करण है। इस साल इस आयोजन में भाग लेने के लिए 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों, 20 लाख तक शिक्षकों और 5.51 लाख से अधिक पैरेंट्स ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने छात्रों को परीक्षा से पहले एग्जाम स्ट्रेस से दूर रहने, इस समय सेहतमंद रहने और प्लानिंग के साथ-साथ बच्चों की हैंड राइटिंग तक सुधारने की टिप्स दिए हैं।
इस बार क्या है खास?
परीक्षा पर चर्चा में इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एक्टर विक्रांत मैसी, सद्गुरु, और मैरी कॉम जैसे कई दिग्गज भी छात्रों को टिप्स देने वाले हैं। इसके अलावा, अन्य कई न्यूट्रिशनिस्ट, फिटनेस कोच और एक्टर्स भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
छात्रों को दी खास टिप्स
1. न्यूट्रिशन जरूरी- पीएम मोदी ने छात्रों के ग्रुप का स्वागत तिल के लड्डू खिलाकर किया था, जिसके जरिए उन्होंने स्टूडेंट्स को पोषण और साबुत अनाजों के बारे में बताया। भारत में मिलेट्स की खासियत अहम है इसलिए उन्होंने बच्चों को इन्हें खाने की भी सलाह दी है। वे कहते हैं कि जिस मौसम में जो भी मिलेट मिले, उसे खाएं और जंक फूड खाने से बचना चाहिए।
2. नींद भी जरूरी- पीएम मोदी पोषण में नींद को भी अहमियत देते हैं। वे कहते हैं कि जब कोई बीमार होता है तो सबसे पहले डॉक्टर उसे नींद के बारे में पूछते हैं क्योंकि कम सोना या ज्यादा सोना दोनों ही बॉडी के लिए सही नहीं है। परीक्षा के समय आपको नींद भी जरूरी है ताकि दिमाग सक्रिय रहे।
3. सनबाथ लेना- मोदी जी ने बच्चों से कहा कि सुबह सबसे पहले जिस पर सूरज की रोशनी पड़ जाए, वह सबसे हेल्दी और फिट रहता है। उन्होंने बोला कि हर किसी को नियमित रूप से एक योजना बनानी चाहिए और रोज 5-7 मिनट की धूप पूरे शरीर को देनी चाहिए। साथ ही, वे कहते हैं कि पेड़ के नीचे बैठकर लंबी-गहरी सांसें लेना भी जरूरी है।
4. 24 घंटे की अहमियत- पीएम मोदी कहते हैं कि टाइम मैनेजमेंट जरूरी है क्योंकि आपको अपने दिन के 24 घंटों में क्या करना है, उसका कैसे सदुपयोग करना है, ये आपको सोचना है। अगर आप अपने समय को सही तरीके से इन्वेस्ट करेंगे, तो सभी सब्जेक्ट्स को कवर कर पाएंगे। आपको 1 लिस्ट बनानी है जिसमें आपको पहले से नोट डाउन करके रखना है कि किस समय आपको क्या करना है और उस काम को करने के बाद उसे टिक करते जाएं। साथ ही, वे कहते हैं अपने पसंदीदा सब्जेक्ट पर ज्यादा समय न लगाकर जो आपको नहीं पसंद, उन्हें समझें।
5. लिखने की आदत जरूरी- पीएम मोदी ने बच्चों को लिखने के लिए कहा और टीचर्स को भी पढ़ाई के लिए रीडिंग के साथ-साथ लिखने पर जोर देने को कहा है क्योंकि कई बार लिखने की आदत ही दिमाग में चीजों को ज्यादा से ज्यादा स्टोर करने में मदद मिलती है। लिखने से हमें क्वेश्चन-आंसर जल्दी-जल्दी सॉल्व करने की हैबिट बनती है और राइटिंग स्किल्स भी इंप्रूव होती है।
माता-पिता को खास सलाह?
पीएम मोदी ने बच्चों के माता-पिता से भी इस बात को समझने का आग्रह किया है कि बच्चे इंसान हैं ,रोबोट नहीं । अगर आपका बच्चा दुखी और थका हुआ रहेगा तो परीक्षा के लिए मेहनत नहीं कर पाएंगे। बच्चों को किताबों के कमरे में कैद करने से वे कभी ग्रो नहीं कर पाएगा। उन्हें खुले आसमान में भी सांस लेनी है ताकि स्ट्रेस रिलीज कर सकें।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
17 mins agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
2 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
17 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
18 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
22 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
22 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
23 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
1 day agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines