Winter Care Parenting Tips: सर्दियों के मौसम में नन्हे बच्चों की देखभाल हर माता-पिता के लिए बड़ी चिंता का विषय बन जाती है. ठंडी हवा, नमी की कमी और बदलते मौसम के कारण बच्चों की सेहत पर असर पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता सही कदम उठाकर अपने बच्चों को सुरक्षित, गर्म और स्वस्थ रखें. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे इस ठंड में स्वस्थ और खुश रहें, तो आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकते हैं.
सर्दियों में बच्चों के लिए अपनाएं ये टिप्स | Winter Tips For Kids
नारियल तेल से करें मालिश
अगर आप ठंड के मौसम में अपने बच्चे की रोजाना नारियल तेल से मालिश करते हैं तो इससे आपके बच्चे का शरीर मजबूत होता है साथ ही सर्दी-जुकाम से दूरी बनी रहती है. लेकिन ध्यान रहे कि आप नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके बच्चे के शरीर में लगाएं.
कपड़ों को लेयर में पहनाएं
बच्चे को ठंड में सुरक्षित रखने के लिए आप उसे लेयर के मुताबिक कपड़े पहनाएं. ऐसे बहुत से माता-पिता हैं जो कि बस एक मोटा कपड़ा पहना देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह गलती न करें. बच्चे को लेयर के अनुसार कपड़े पहनाएं.
ये भी पढे़ं- Parenting Tips: दूध पीने के बाद बच्चा कर देता है उल्टी? एक्सपर्ट से जानें किन चीजों का रखें ध्यान
धूप में बैठाएं
कोशिश करें कि बच्चे को धूप में कुछ देर के लिए बैठाएं. जिससे बच्चे के शरीर में विटामिन डी जाएगा साथ ही हड्डियां भी मजबूत बनी रहेंगी. धूप में बैठने से शरीर में कुछ हद तक गर्माहट आती है जो कि बच्चे के लिए लाभदायक है.
फायदे
इन आसान सर्दियों के टिप्स को अपनाने से आपके बच्चे को पूरे मौसम में स्वास्थ्य और सुरक्षा मिलती है. नारियल तेल से मालिश करने से त्वचा मुलायम और गर्म रहती है, साथ ही सर्दी और जुकाम से दूरी बनती है. लेयर में कपड़े पहनाने से शरीर की गर्मी बनी रहती है और ठंडी हवा के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा कम होता है. धूप में बैठाने से विटामिन डी मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं. रोजाना इन उपायों को अपनाने से बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है.
ये भी पढे़ं- क्या आपका बच्चा भी बहुत ज्यादा रोता है? एक्सपर्ट से जानिए क्या करने से होगा चुप
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines