आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में बच्चों की हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उनकी डाइट को बैलेंस रखना जरूरी हो गया है। नाश्ते का समय बच्चो की डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करना एक बेहतरीन तरीका है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए स्वस्थ नाश्ते को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो उनके शारीरिक विकास में मदद करता है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसके कारण कई तरह की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
द ग्रोइंग जिराफ़ की संस्थापक सुश्री रुक्मिणी बनर्जी के अनुसार, कम उम्र में सही खानपान की आदतें अपनाने से बच्चों में कैंसर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट की बीमारी और बीपी जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। जो बच्चे ज्यादा फल और सब्जियां खाते हैं और जंक फूड का कम सेवन नहीं करते हैं, उनके दांतों मजबूत बने रहते हैं और वह कम बीमार पड़ते हैं। साथ ही अगर वह कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन करते हैं तो आगे चलकर उन्हें फैट कम करने में भी मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर
बच्चों के व्यवहार और प्रदर्शन पर प्रभाव
हल्दी नाश्ते लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखते हैं और फोकस को बढ़ा सकते हैं, जिससे संभावित रूप से एकैडमिक और एक्स्ट्रा करिकुलर परफॉरमेंस में सुधार हो सकता है। एक बैलेंस डाइट जिसमें हेल्दी स्नैक्स शामिल हैं, बच्चों को उनके मूड और व्यवहार को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
पोषक तत्वों पर ध्यान दें
रुक्मिणी बनर्जी बताती हैं कि तीन से चौथाई से ज्यादा माता-पिता जानते हैं कि उनके बच्चे ने पिछले 24 घंटों में कितना प्रोटीन खाया है। माता-पिता सक्रिय रूप से ऐसे स्नैक्स की तलाश कर रहे हैं, जिनमें विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व हों, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है, हड्डियों के स्वास्थ्य रखता है और दिमाग को एक्टिव रखने के लिए जरूरी हैं।
माता-पिता का प्रभाव और रोल मॉडल
जब माता-पिता खाने की अच्छी आदतों पर जोर देते हैं तो उनके बच्चों में भी ऐसा ही करने की संभावना ज्यादा होती है। बच्चों को स्वस्थ नाश्ते के चयन और तैयारी में शामिल करने से उन्हें खाने के साथ सकारात्मक जूड़ाव बनाने और हेल्दी खाने की आदतें विकसित करने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 hr agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
17 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
18 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
22 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines