Parenting Tips: हम सभी अक्सर बच्चों को चॉकलेट और खिलौनों का लालच देते हैं। जल्दी से होमवर्क पूरा करो तभी खिलौना मिलेगा, खाना खत्म करो तो चॉकलेट मिलेगी, अगर मेरी बात मानोगे तो तुम्हें चॉकलेट मिलेगी। कभी-कभी यह ठीक है लेकिन जब यह रोजमर्रा की आदत बन जाए तो ऐसा करना सही नहीं है। आप सभी ने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘बच्चे मन के सच्चे होते हैं’ इसलिए आप उन्हें जैसा ढालोगे, वे वैसे ही ढलेंगे। क्या आप भी बच्चों को चॉकलेट और टॉफी का लालच देकर उनसे जल्दी-जल्दी काम करवाते हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बच्चों को लालच देकर काम कराना कितना हानिकारक हो सकता है।
मनोबल घटता है
जिन बच्चों को बचपन में हर चीज का लालच देकर उनसे काम करवाया जाता है, तो जब वे बड़े हो जाते हैं और उन्हें अपने काम के बदले में कुछ नहीं मिलता तो वे दुखी हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ बहुत कुछ गलत हो रहा है। इससे उनका मनोबल घटता है। ऐसी परवरिश उनके व्यक्तित्व के लिए हानिकारक हो सकती है।
ये भी पढ़ें- सुबह के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें, नहीं होंगे कभी बीमार
लालच की बुरी लत
काम करवाने के लिए टॉफी और चॉकलेट देने से बच्चे इसके आदी हो सकते हैं फिर वे हर काम करने से पहले कुछ न कुछ पाने की उम्मीद करते हैं। जब उन्हें काम के बदले में कुछ नहीं मिलता तो वे जिद करने लगते हैं फिर उनके माता-पिता उन्हें कुछ देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस तरह यह एक लत बन जाती है।
गलत काम करने का बहाना
हम बच्चों को अक्सर ऐसी बातें कहते हैं कि अगर वे कुछ गलत काम नहीं करेंगे तो उन्हें टॉफी मिलेगी। एक समय के बाद वो आपको आसानी से आपकी ही बातों में फंसा सकते हैं और कह सकते हैं कि मुझे कुछ नहीं मिला, इसलिए मैंने गलत काम किया।
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
17 secs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines