---विज्ञापन---

सुबह के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें, नहीं होंगे कभी बीमार

Healthy Morning Habits: कहते है की सुबह कि अच्छी आदतें इंसान को बेहतर और स्वस्थ रखती हैं, चाहे वो बच्चे हो या बड़े हो लाइफस्टाइल आपके शरीर और दिमाग को भी बेहतर बना सकती है। अगर सुबह की अच्छी आदतें छोटे बच्चों को भी सिखाई जाए तो वह अपने जीवन में कुछ ना कुछ बेहतर […]

---विज्ञापन---

Healthy Morning Habits: कहते है की सुबह कि अच्छी आदतें इंसान को बेहतर और स्वस्थ रखती हैं, चाहे वो बच्चे हो या बड़े हो लाइफस्टाइल आपके शरीर और दिमाग को भी बेहतर बना सकती है। अगर सुबह की अच्छी आदतें छोटे बच्चों को भी सिखाई जाए तो वह अपने जीवन में कुछ ना कुछ बेहतर जरूर करते हैं, लेकिन इसका जो सबसे बड़ा लाभ है वह यह है कि वह शारीरिक रूप से हमेशा फिट रहते हैं और अपने लक्ष्य को पूरा कर पाते हैं। आज यहां आपको सुबह की 5 ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपने बच्चों को जरूर बतानी चाहिए और खुद भी फॉलो करना चाहिए।

बच्चों को सिखाएं सुबह की 5 सबसे अच्छी आदतें

1. सुबह जल्दी उठना और ईश्वर का शुक्रिया अदा करना

---विज्ञापन---

सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास मॉर्निंग रूटीन फॉलो करने का काफी समय होता है, और यह बहुत जरूरी होता है। सुबह उठने के बाद ईश्वर का शुक्रिया आभार जरूर प्रकट करें, उन्हें हर चीज का श्रेय दें। इससे आपके इमोशनल हेल्थ में सुधार होगा।

2. गुनगुने पानी की आदत डालें

---विज्ञापन---

सुबह उठते ही पानी जरूर पिये और अपने बच्चों में सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। इससे उनकी शरीर की सफाई होने में मदद मिलेगी। जब उनका पेट साफ होगा तो एक्टिव रहेंगे और अपने कामों को अच्छी तरीके से कर पाएंगे।

3. एक्सरसाइज या योग करें

---विज्ञापन---

सुबह का योग हमारे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता हैं। अपने बच्चों को योग करना भी सिखाए। इन चीजों को नियमित रूप से करने पर बच्चे हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे।

4. अपना टाइम-टेबल बनाएं

---विज्ञापन---

किसी काम को करने के लिए हमे स्ट्रैटजी को जरूर बनाएं। अपने बच्चों को खुद की तरह ही दिन भर के कामों की लिस्ट बनाना सिखाएं। इससे वह अपने दिनभर के कामों का प्लान करेंगे और इससे समय भी बर्बाद होगा। यह एक ऐसी आदत है जो उन्हें अपने जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी।

5. सुबह ब्रेकफास्ट हेल्थी करें

---विज्ञापन---

सुबह का नाश्ता हमारे लिए सबसे फायदेमंद और जरूरी होता हैं। बच्चों के साथ बैठकर एक हेल्दी ब्रेकफास्ट की आदत डालें, ताकि बच्चों को बाहर की चीजें खाने की बुरी आदत ना लगे। ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स और वेजिटेबल्स को शामिल करें। हर दिन अलग-अलग ब्रेकफास्ट का रूटीन बनाएं और उसी हिसाब से खुद भी खाएं और बच्चों को भी खिलाएं।

First published on: Aug 31, 2023 10:36 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola