Parenting Tips: हम सब की जिंदगी में मोबाइल का दखल काफी हद तक बढ़ गया है। ऐसा लगता है कि इसके बिना हमारी जिंदगी अधूरी है। लेकिन जब बच्चों को इसकी लत लग जाती है तो उनकी आंखें हर समय फोन की स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं, जो उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। अगर आपका बच्चा भी फोनलेकर देने से मना करता है और स्क्रीन से चिपका रहता है तो यह एक दुविधाजनक स्थिति होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को फोन की लत से छुटकारा दिला सकते हैं।
बच्चों की फोन की लत ऐसे छुड़ाएं
फिजिकल एक्टिविटी- बच्चों को बाहर पार्क में खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ध्यान खेलने में लगेगा उतना ही कम ध्यान मोबाइल में लगेगा। खेलने से बच्चे का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। बच्चों को स्विमिंग, पार्क में खेलने जैसी फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए प्रेरित करें।
अच्छा उदाहरण बनें- आप खुद भी बच्चों के सामने ज्यादा देर तक मोबाइल का इस्तेमाल न करें और उन्हें बताएं कि वे इसे न छुएं। अपने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने के लिए आपको खुद एक अच्छा उदाहरण बनना होगा।
ये भी पढ़ें- बुलिंग क्या है? कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं इसके शिकार, ऐसे करें सामना
पासवर्ड या पैटर्न- अपने मोबाइल में पासवर्ड या पैटर्न लगाएं, जिसकी जानकारी बच्चे को न दें।
लैपटॉप-कंप्यूटर बेहतर- अगर बच्चों को पढ़ाई के लिए इंटरनेट की जरूरत है तो उन्हें मोबाइल की जगह कंप्यूटर या लैपटॉप उपलब्ध कराएं। इससे बच्चों की सेहत को मोबाइल की तुलना में कम नुकसान होगा। आपको लैपटॉप और कंप्यूटर पर बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखनी चाहिए।
टाइम तय करें- बच्चे को गैजेट्स देने या स्मार्ट टीवी देखने का एक समय तय कर लें। बच्चा इनका प्रयोग किस समय से और कितनी देर तक करता है, उसे समय बताएं।
बच्चे हो सकते हैं इन समस्याओं के शिकार
कई अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि अगर बच्चे ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं उनकी आंखों की रोशनी कम हो सकती हैऔर एंग्जायटी, डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
10 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
13 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
14 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
14 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
16 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
18 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
18 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
20 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines