Parenting Tips: माता-पिता अक्सर ही बच्चों के सामने बहुत सी चीजों पर बात करते हैं. दिन कैसा बीता, कल क्या करना है, रात में क्या खाना है, कहां घूमने जाना है या फिर लाइफ में क्या चल रहा है जैसी बातें अक्सर ही बच्चे से की जाती हैं. लेकिन, जाने-अनजाने पैरेंट्स फ्लो-फ्लो में बच्चे के सामने ऐसी बहुत सी बातें कह देते हैं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए. ये बातें अपने बारे में, किसी और के बारे में या बच्चे के बारे में हो सकती हैं. एक्टर और रिलेशनशिप कोच निज्जु मछान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि वो कौन सी 7 बातें हैं जो माता-पिता (Parents) को बच्चे के सामने कभी नहीं कहनी चाहिए.
बच्चों के सामने कौन सी 7 बातें नहीं करनी चाहिए
पैसों का तनाव – आपको बच्चे के सामने पैसों से जुड़ी परेशानियां डिस्कस नहीं करनी चाहिए. आप बच्चे के सामने यह कहते हैं कि घर में पैसों की किल्लत है, आप कुछ अफोर्ड नहीं कर सकते या खरीद नहीं पा रहे, तो यह सुनकर बच्चे को लगता है कि ये दिक्कतें उसी की वजह से हो रही हैं. बच्चे माता-पिता की आर्थिक समस्याओं के लिए अपनेआप को दोष देने लगते हैं. आपको करना यह चाहिए कि पॉजीटिवली बच्चे को मनी मैनेजमेंट सिखाने की कोशिश करनी चाहिए. किस तरह से पैसा खर्च करना चाहिए या किस तरह से बचाना चाहिए यह बच्चे को सिखाया जा सकता है.
लड़ाई-झगड़ा – बड़ों को बच्चों के सामने कभी नहीं लड़ना चाहिए. इससे बच्चों में इनसेक्योरिटी की भावना (Insecurity In Children) आने लगती है. हर पति-पत्नी में झगड़े होते हैं. लेकिन, इन झगड़ों को शांति से बैठकर सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए. बच्चे के सामने चीखना या चिल्लाना नहीं चाहिए.
दूसरों की बुराई – अक्सर माता-पिता यह रियलाइज नहीं करते कि उनकी बातों का बच्चों पर कितना गहराई तक असर पड़ता है. बच्चों के सामने कभी भी किसी और के बारे में बुराई नहीं करनी चाहिए. अगर बच्चों के सामने दूसरे लोगों के बारे में कुछ बुरा कहा जाए या नेगेटिव कहा जाए तो इससे बच्चे भी जजमेंटल होने लगते हैं. इससे बेहतर आपको बच्चों के सामने दूसरों के बारे में पॉजीटिव चीजें कहनी चाहिए.
सफलता की तुलना करना – बच्चे के सामने किसी से खुद को कभी कंपेयर नहीं करना चाहिए. किसी और का घर हमारे घर से कितना बड़ा है, उनकी गाड़ी कितनी बड़ी है या कितनी महंगी है, वो कितने अमीर हैं और हमारा घर कितना छोटा है या हम गरीब हैं, इस तरह की बातें कभी भी बच्चे के सामने ना करें. इससे बच्चों में गलत मूल्य आते हैं. इससे बेहतर बच्चों को उदारता सिखाएं, ग्रोथ के बारे में बताएं और इनपर फोकस करना सिखाएं.
चुगली करना – माता-पिता को बच्चे के सामने दूसरों की चुगली या किसी का मजाक कभी नहीं उड़ाना चाहिए. बच्चों के सामने हमेशा इस बारे में बात करें कि आप दूसरों से क्या सीख सकते हैं.
शरीर पर टिप्पणी – बच्चों के सामने किसी के भी शरीर पर कुछ कमेंट नहीं करना चाहिए. कोई कितना मोटा या पतला हो गया है या फिर बूढ़ा नजर आने लगा है, इस तरह की बातें बच्चे के सामने नहीं कहनी चाहिए. इससे बच्चे में इनसेक्योरिटी आने लगती है. इससे बच्चा अपने शरीर पर होने वाले बदलावों को एक्सेप्ट नहीं कर पाएगा. इससे बेहतर आपको बच्चों से गुड हेल्थ के बारे में बात करनी चाहिए ना कि गुड लुक्स के बारे में.
नेगेटिव सेल्फ टॉक – अगर आप हमेशा ही बच्चे के सामने खुद की बुराई करते रहेंगे तो बच्चों में भी नेगेटिव सेल्फ टॉक यानी खुद से नेगेटिव बातें कहने की आदत आएगी. बच्चे के सामने कभी ना कहें कि मेरी किस्मत बुरी है या मैं अच्छा नहीं दिखता हूं वगैरह वगैरह.
यह भी पढ़ें – पार्टनर को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 3 बातें, साइकोलॉजिस्ट ने किया एक्सप्लेन, रिश्ते में आ जाती है जजमेंट
संबंधित खबरें
तांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 hr agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
2 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
15 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
18 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
19 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines