Healthy Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता करना जरूरी होता है ताकि पूरे दिन इंसान एनर्जेटिक रहे और भूख का एहसास काम हो. इसलिए नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए और कुछ ऐसा जिससे पेट भरे रहने का एहसास हो. ऐसे में आप ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और शरीर को भरपूर पोषण भी दे, तो स्प्राउट्स पनीर पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखते हैं.
इसे भी पढ़ें- इन बीमारियों का रामबाण इलाज है नई ब्याई गाय-भैंस का दूध, जानें इसके फायदे
क्यों खास है स्प्राउट्स पनीर पराठा?
स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. लोग इसे सदा खाना पसंद करते हैं, वहीं पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. जब ये दोनों मिलते हैं तो यह पराठा एक सुपरफूड ब्रेकफास्ट बन जाता है.
स्प्राउट्स पनीर पराठा कैसे बनाएं?
- गेहूं का आटा- 1 कप
- अंकुरित मूंग- आधा कप
- पनीर- 100 ग्राम
- प्याज- 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च- 5
- अदरक- 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया- स्वादानुसार (बारीक कटा)
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- तेल या घी सेकने के लिए
विधि
- सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा नमक मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- एक बाउल में स्प्राउट्स को हल्का मैश करें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- आटे की लोई बनाकर उसमें तैयार स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेल लें और फिर गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें.
- अब गरमागरम स्प्राउट्स पनीर पराठा आप दही, अचार या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई लौंग के पानी से दूर हो सकते हैं मुंहासे? जानें वायरल ब्यूटी हैक का सच
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
59 mins agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
2 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
5 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
6 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
8 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
21 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines