Sprouts Paneer Paratha: नाश्ते में बनाएं स्प्राउट्स पनीर पराठा, मिलेगा प्रोटीन का डबल डोज

Sprouts Paratha Recipe: अगर आप रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार स्प्राउट्स पनीर पराठा बनाकर ट्राई करें. यह ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. 

Healthy Paratha Recipe

स्प्राउट्स पनीर पराठा कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

Healthy Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता करना जरूरी होता है ताकि पूरे दिन इंसान एनर्जेटिक रहे और भूख का एहसास काम हो. इसलिए नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए और कुछ ऐसा जिससे पेट भरे रहने का एहसास हो. ऐसे में आप ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और शरीर को भरपूर पोषण भी दे, तो स्प्राउट्स पनीर पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों खास है स्प्राउट्स पनीर पराठा?

स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. लोग इसे सदा खाना पसंद करते हैं, वहीं पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. जब ये दोनों मिलते हैं तो यह पराठा एक सुपरफूड ब्रेकफास्ट बन जाता है. 

स्प्राउट्स पनीर पराठा कैसे बनाएं? 

  • गेहूं का आटा- 1 कप 
  • अंकुरित मूंग- आधा कप 
  • पनीर- 100 ग्राम 
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च- 5
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच  
  • हरा धनिया- स्वादानुसार (बारीक कटा)
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल या घी सेकने के लिए

विधि

  • सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा नमक मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • एक बाउल में स्प्राउट्स को हल्का मैश करें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • आटे की लोई बनाकर उसमें तैयार स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेल लें और फिर गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें. 
  • अब गरमागरम स्प्राउट्स पनीर पराठा आप दही, अचार या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई लौंग के पानी से दूर हो सकते हैं मुंहासे? जानें वायरल ब्यूटी हैक का सच

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ