Paneer Do Pyaza Recipe: लंच या डिनर में आप कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं? हालांकि, समझ नहीं आ रहा कि क्या खास बनाएं तो बस घर में पनीर लेकर आ जाएं और कुछ मसालों के साथ पनीर दो प्याजा की रेसिपी तैयार कर लें। इसके लिए खासा समय और मेहनत की जरूरत नहीं है। बस दही, पनीर और प्याज समेत कुछ मसालों से आप पनीर दो प्याजा तैयार कर सकते हैं। आइए इसे बनाने की विधि जानते हैं।
और पढ़िए – Paneer Do Pyaza Recipe: आज लंच में बनाना है कुछ स्पेशल? तो ये रही पनीर दो प्याजा की रेसिपी
Paneer Do Pyaza Ingredients in Hindi
- 2 कप क्यूब्स में कटे हुए पनीर
- 2 कटी हुई प्याज
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 चम्मच बेसन
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 2 हरी मिर्च
- 2 चम्मच दही
- 1 तेज पत्ता
- 2 हरी इलायची
- 3 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 कप टमाटर प्यूरी
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
Paneer Do Pyaza Recipe in Hindi
STEP 1- एक कटोरी में दही डालें और इसे चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर अच्छे से मिला दें। इसके बाद दही में कसूरी मेथी, बेसन और नमक अपने स्वादानुसार मिला दें। इसके बाद क्यूब्स में कटें पनी को इस दही के घोल में मिला दें। अच्छे से मिक्स करने के बाद मैरिनेट करने के लिए 10 मिनट छोड़ दें।
STEP 2- गैस पर एक नॉनस्टिक पैन रखें और इसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें। इसमें मैरिनेट पनीर को डालकर करीब 3 मिनट तक फ्राई करें। अब इसे एक बाउल में निकालकर साइड रख दें।
STEP 3-इसके बाद पैन में फिर से तेल डालें और गर्म करें। इसमें अब जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और हरी इलायची डालकर भून लें। इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं। प्याज का रंग हल्का गुलाबी होने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट भी मिला दें। इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, हरा धनिया आदि सूखे मसाले मिला दें।
इसमें अब टमाटर प्यूरी डालकर करीब तीन मिनट तक पक लें। इस ग्रेवी में नमक स्वादानुसार डाल दें। इसे तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी तेल न छोड़ दे। ग्रेवी गाढ़ी होने पर फ्राइड पनीर क्यूब्स को मिला दें। इस तरह पनीर दो प्याजा बनकर तैयार हो जाएंगे।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
21 mins agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
2 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
2 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
3 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
4 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
5 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
8 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
21 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines