Paneer Bread Roll Recipe: घर में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं यम्मी पनीर ब्रेड रोल, जानें विधि
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Paneer Bread Roll Recipe: आज हम आपके लिए सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाने वाली आसान रेसिपी लेकर आए हैं। ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में अगर कोई स्नैक खाना हो तो ब्रेड रोल एक आसान रेसिपी है। प्रोटीन युक्त पनीर की इस रेसिपी को घर के सभी सदस्य बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करेंगे। पनीर रोल बनाने के लिए आपको ना तो खासा मेहनत करनी पड़ेगी और ना ही इसके लिए अधिक सामग्री की जरूरत होगी। आइए आपको पनीर ब्रेड रोल रेसिपी बनाना बताते हैं।
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। इसमें बटर कोटेज पनीर को घीशकर डालें। इसके बाद कश्मीरी मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट, टोमेटो सॉस, आमचूर पाउडर, धनिया का पत्ता, नमक स्वादानुसार मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस तरह से पनीर रोल के लिए अंदर की फीलिंग तैयार हो गई है।
अब आपको एक ब्रेड लेनी है, उसके किनारों काटकर हटा देना है। इसके बाद ब्रेड को पतला और लंबा करने के लिए ब्लेन की सहायता लें। जैसे रोटी बैलते हैं ठिक वैसे ही ब्रेड को भी ब्ले लें। इस पर पहले थोड़ी सी हरी चटनी लगाएं, इसके बाद पनीर के मिक्सचर को फैलाकर रोल बना लें।
आगे बढ़ते हुए गैस पर एक पैन रखें, उसमें हल्का तेल या घी डालें। अब इसमें बनाए गए ब्रेड रोल का डालें। हल्की गैस पर सुनहरा रंग होने तक पकाएं। इसके बाद ब्रश की मदद से ब्रेड पर हल्का तेल लगाएं और पलक कर भी पका लें। इस तरह से ब्रेड रोल तैयार हो जाएगा। आप टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ खाकर मजा उठा सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: