Palash Muchhal को अस्पताल में क्यों किया गया था भर्ती? डॉक्टर ने बताया Smriti Mandhana के मंगेतर को क्या हुआ था

Palash Muchhal Chats: पलाश मुच्छल पर लगातार चीटिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस बीच पलाश को ट्रीट कर रहे डॉक्टर ने बताया है कि पलाश को क्या हुआ था और किस कारण से पलाश की तबीयत बिगड़ी थी.

Palash Muchhal

Smriti Mandhana के मंगेतर को अस्पताल में क्यों किया गया था भर्ती, जानिए यहां.

Palash Muchhal Health: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टेन स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और मंगेतर पलाश मुच्छल की शादी ना होने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं. पलाश मुच्छल म्यूजिक कंपोजर हैं और सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) के भाई हैं. स्मृति और पलाश की 23 नवंबर के दिन शादी होने वाली थी जो नहीं हुई, वजह बताई गई स्मृति के पिता की तबीयत का अचानक बिगड़ जाना. इसके बाद कहा जाने लगा कि पलाश की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर सोशल मीडिया पर पलाश के स्मृति को चीट (Palash Muchhal Cheating) करने की अफवाह ने जोर पकड़ा. अब पलाश के डॉक्टर ने बताया है कि पलाश को क्या हुआ था.

विज्ञापन

पलाश मुच्छल को क्या हुआ था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस अस्पताल में पलाश मुच्छल को भर्ती किया गया था उस अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया है कि पलाश को छाती में दिक्कत के चलते सांगली के अस्पताल ले जाया गया था और तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया. मुंबई अस्पताल में पलाश को सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और अनीइजीनेस होने लगी थी. मिड डे के अनुसार, पलाश की सेहत मॉनीटर कर रहे डॉक्टर का कहना है कि पलाश की कंडीशन स्ट्रेस रिलेटेड डिस्ट्रेस के कारण बिगड़ी थी. उन्हें कार्डियाक अरेस्ट जैसी कोई दिक्कत नहीं हुई थी.

विज्ञापन

SRV अस्पताल में पलाश का कार्डियाक इवेलुएशन किया गया जिसमें ईसीजी और 2D कार्डियोग्राफी टेस्ट हुए थे. पलाश के कुछ लेवल्स बढ़े हुए थे लेकिन किसी तरह की मेडिकल एमरजैंसी नहीं देखी गई. टेस्ट के तुरंत बाद ऑक्सीजन थेरैपी दी गई थी.

विज्ञापन

पलाश की तबीयत इमोशनल प्रेशर (Emotional Pressure) के कारण बिगड़ी थी. अब पलाश को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. पलाश की मां ने बेटे की सेहत को लेकर कहा था कि पलाश की तबीयत स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते खराब हुई थी. पलाश स्मृति के पिता के बेहद करीब थे इसीलिए ऐसा हुआ.

पलाश पर लगे चीटिंग के आरोप

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगातार पलाश के चैट्स (Palash Muchhal Chats) वायरल हो रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि पलाश ने शादी से एक दिन पहले स्मृति पर कोरियोग्राफर के साथ चीट किया है. इसपर पलाश के करीबियों का कहना है कि पलाश को जज नहीं करना चाहिए. स्मृति और उनकी सहेलियों ने शादी की रस्मों वाली तस्वीरें और वीडियो अपने अकाउंट से हटा दिए हैं. वहीं, पलाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है.

यह भी पढ़ें – कब हुई थी Smriti Mandhana और Palash Muchhal की पहली मुलाकात, किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ